IND vs BAN: टीम इंडिया ने अपने पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी, सुपर ओवर में भी कटाई नाक

India A vs Bangladesh A: राइजिंग एशिया कप 2025 में भारत A और बांग्लादेश A के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाया और भारत को सुपर ओवर में हरा दिया. भारतीय टीम ने जीता हुआ मुकाबला गंवा दिया. आइए भारत की हार पर एक नजर डालते हैं.

cricket News - 2025-11-21T192746.109

IND vs BAN: राइजिंग एशिया कप 2025 में भारत A और बांग्लादेश A के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया और बांग्लादेश ने जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से इस मैच में कोई भी खास प्रभावित नहीं कर सका.

विज्ञापन

भारत ने ऐसे अपने पैर ही मारी कुल्हाड़ी

195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 194 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, भारतीय टीम 15 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ हो गया. इसके बाद सुपर ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने नाक कटाई.

विज्ञापन

सुपर ओवर में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में जितेश शर्मा और रमनदीप उतरे थे, बांग्लादेश की ओर से रिपन मोंडोल ने गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सटीक यॉर्कर की और जितेश शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने आशुतोष शर्मा को आउट कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने 0 रन ही बनाए. बता दें सुपर ओवर में अधिकतम 2 ही विकेट गिर सकते हैं.

विज्ञापन

1 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पहला झटका 0 के स्कोर पर लगा. लेकिन सुयश शर्मा ने अगली ही गेंद वाइड डाल दी और बांग्लादेश ने जीत हासिल की.

भारत की ओर से इन बल्लेबाजों ने किया निराश

195 रनों का पीछा करते हुए भारत की ओर से नमनधीर ने भी खासा प्रभावित नहीं किया था. उन्होंने 12 गेंदों में 7 रन बनाए. इसके अलावा जितेश शर्मा भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने भी 23 गेंदों में 33 रन बनाए. इसके अलावा नेहाल वढेरा ने भी धीमी बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में केवल 32 रन बनाए. वहीं, रमनदीप 11 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ