Indonesia womens cricketer Rohmalia: इन दिनों क्रिकेट का चलन काफी बढ़ गया है। आए दिन कई टीमों के बीच मुकाबले खेले जाते हैं। इंटरनेशनल मुकाबलों के साथ ही लीग क्रिकेट भी लगातार खेला जा रहा है। भारत में इन दिनों IPL का 17वां सीजन खेला जा रहा है। क्रिकेट में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते हैं। कुछ रिकॉर्ड जहां बल्लेबाज अपनी आतिशी पारी से बनाता है तो वहीं कुछ गेंदबाज अपनी गेंद से। इसी बीच एक क्रिकेट का एक रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अब तक ऐसा नहीं हुआ था।
बिना कोई रन दिए चटकाए 7 विकेट
दरअसल इंडोनेशिया और मंगोलिया की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच में विश्व रिकॉर्ड बन गया। इंडोनेशिया की महिला क्रिकेटर रोहमालिया ने मंगोलिया के खिलाफ 3.2 ओवर में बिना कोई रन दिए 7 विकेट चटकाए। रोमालिया ने सभी ओवर मेडन किए। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। रोहमालिया पहली ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने किसी भी फॉर्मेट में बिना कोई रन दिए 7 शिकार किए हों। मेंस क्रिकेट में भी अब तक कोई गेंदबाज इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है। रोहमालिया के इस प्रदर्शन की बदौलत इंडोनेशिया ने मंगोलिया को 24 रन पर समेट दिया और 127 रन से मुकाबले को अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 खेलने के लिए तैयार हुआ खतरनाक खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए ने किया हमला, जख्मी हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
4 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
5 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
7 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
8 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines