Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी कप्तानी, इन 20 खिलाड़ियों को मिली जगह

Asian Games 2026: हॉकी इंडिया ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस बड़े टूर्नामेंट में सलीमा टेटे भारतीय टीम की कप्तानी संभालती हुई नजर आएंगी.

Indian Womens Hockey Team (PIC Credit - X)

Indian Womens Hockey Team (PIC Credit - X)

Indian Womens Hockey Squad for Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है. सलीमा की कप्तानी में ही भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में FIH नेशंस कप में अपराजेय रहकर खिताब जीतने के साथ प्रो लीग में वापसी की थी. अब वह एशियन गेम्स में भारत को सफलता दिलाना चाहेगी.

विज्ञापन

सविता और बिचू देवी होंगी गोलकीपर

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार, 10 जुलाई को भारत की 20 सदसीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की. हाल ही पद्मश्री से नवाजी गई अनुभवी गोलकीपर सविता को इस टीम में जगह मिली है. इसके साथ ही बिचू देबी खरीबाम दूसरी गोलकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है. वहीं, डिफेंस में सुशीला चानू पुखरंबम, ईशिका चौधरी, ज्योति, लालथांतलुआंगी और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है. लालथांतलुआंगी और शिल्पी ने FIH नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन के दम पर एशियन गेम्स टीम में जगह बनाई है.

विज्ञापन

मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे ये खिलाड़ी

इसके अलावा, मिडफील्ड का जिम्मेदारी सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग के कंधों पर रहेगी. वहीं, फॉरवर्ड पंक्ति में लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर और नेशंस कप में सर्वाधिक 6 गोल करने वाली दीपिका भी मौजूद हैं. टीम को लेकर हेड कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि, “हमारे पास ऐसी टीम में जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जो लगातार एक दूसरे के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये प्रयास करते हैं.”

ये भी पढ़ें- BCCI ने किया नई टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर: सविता पूनिया, बिचू देवी खरीबाम.

विज्ञापन

डिफेंडर: ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास.

मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलिमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग.

विज्ञापन

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ