---विज्ञापन---

खेल angle-right

BCCI ने किया नई टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?

India A Tour of Nepal 2026: भारत के इंग्लैंड दौरे के बीच इंडिया ए के नेपाल दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय ए टीम इसी साल नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

---विज्ञापन---

India Tour of Nepal 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसी बीच इंडिया ए टीम के नेपाल दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय ए टीम इसी साल नेपाल का दौरा करेगी, जहां टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इंडिया की टीम पहली बार नेपाल का दौरा करेगी. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने शुक्रवार, 10 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी कर इस सीरीज की पुष्टि की है. इस दौरे को दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों के रूप में देखा जा रहा है.

नेपाल दौरे पर कब जाएगी इंडिया ए टीम?

इंडिया ए टीम इस साल के अंत में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल का दौरा करेगी. इस सीरीज पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर और तीसरा टी20 मैच 13 दिसंबर को होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी स्थित TU इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के प्रेसिडेंट चतुर बहादुर चंद, CAN के सचिव पारस खड़का और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के बीच बैठक के बाद इस द्विपक्षीय सीरीज पर फैसला लिया गया. यह सीरीज दोनों देशों के बीच बढ़ते क्रिकेट संबंधों को और मजबूत करेगा.

नेपाल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

नेपाल के क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. भारत की तरह नेपाल में भी क्रिकेट का बहुत क्रेज है. पहली बार नेपाल का दौरा करने जा रही इंडिया ए की टीम में IPL के कई सितारे और सीनियर भारतीय खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, पिछले कुछ सालों में नेपाल क्रिकेट टीम ने भी शानदार खेल दिखाया है और पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमाचंक मुकाबला होने की उम्मीद हैं और नेपाल के फैंस को इस टी20 सीरीज का बेसब्री से इतंजार रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘बुरा दौर…’ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर BCCI ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

इंडिया ए के नेपाल दौरे का शेड्यूल

9 दिसंबर – पहला टी20
11 दिसंबर – दूसरा टी20
13 दिसंबर – तीसरा टी20

ये भी पढ़ें- संजीव गोयनका ने इस खिलाड़ी को बनाया अपनी टीम का नया कप्तान, दो बार जीत चुके हैं खिताब

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 08:15 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola