IND vs ENG: आखिरी T20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार है टीम इंडिया!

IND vs ENG: टीम इंडिया ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके टी-20 में बड़ा नाम कमाया था. हालांकि अब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद बड़े सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में आखिरी टी-20 मैच के दौरान कुछ बड़े फैसले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ले सकते हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 में रिकॉर्ड बहुत ही कमाल का था. हालांकि पिछली 2 सीरीज से प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. अब टीम इंडिया सीरीज का 5वां मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैंपटन में खेला जाने वाला है. जहां पर टीम इंडिया को इज्जत बचाने के लिए जीत दर्ज करनी होगी. जिससे लगातार हार का सिलसिला टूट सके. ऐसी स्थिति में भारतीय टीम मैनेजमेंट इन 5 खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठा सकती है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

हर्षित राणा

हर्षित राणा 2 / 6

ऑलराउंडर हर्षित राणा इस सीरीज से ही टीम में वापसी कर रहे थे, हालांकि इसके बाद वो फिर से इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि राणा 5वें टी-20 मैच में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती 3 / 6

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इंजरी के कारण चौथे टी-20 मैच से बाहर हो गए थे. जहां पर उनकी कमी भी टीम इंडिया को खली थी. अब इंजरी के कारण ही वरुण 5वें टी-20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं.  (Pic Credit- Varun Chakravarthy Instagram) 

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई4 / 6

टीम इंडिया अब स्पिनर रवि बिश्नोई को भी दूसरा मौका नहीं देने वाली है. ऐसे में बिश्नोई के लिए भी प्लेइंग 11 में वापसी बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है. बिश्नोई को भी अब आखिरी मुकाबले में बेंच पर ही बैठना होगा.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे 5 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी फिलहाल मौका मिलना मुश्किल है. शेडगे को भी अब जिम्बाब्वे सीरीज का इंतजार करना होगा. टीम इंडिया अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में एक और मौका देना चाहेगी.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 6 / 6

उपकप्तान तिलक वर्मा को भी लंबे समय से मौका मिल रहा है. जिसका वो फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. ऐसे में तिलक वर्मा को अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.  (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन