हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs SL W: जेमिमा रोड्रिग्स के तूफानी अर्धशतक से श्रीलंका का सरेंडर, भारत ने जीता मैच

India Women vs Sri Lanka Women T20 Series: महिला वनडे विश्व कप 2025 के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली.

विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ

IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हरा दिया. पहले भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को मजबूत स्कोर बनाने से रोक दिया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाते हुए जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम अब सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया.

श्रीलंका की औसतन बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 121/6 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने ने 43 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, जबकि चमारी अट्टापट्टू ने 12 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका को खराब शुरुआत मिली. इसके बाद टीम उबर नहीं पाई. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए हसिनी परेरा ने 23 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए. इसके अलावा नीलाक्षिका सिल्वा ने 8 और कविशा दिलहारी ने 6 रनों का योगदान दिया.

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिल सकी, क्योंकि शेफाली वर्मा 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि इसके बाद मोर्चा स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने संभाला. दोनो ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी की. मंधाना के बल्ले से 25 गेंदों में 25 रन निकले. जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जेमिमा ने 44 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 10 चौके भी अपने नाम किए. भारत ने 14.4 ओवर में 122/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: फाइनल में हार के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से लगभग सभी गेंदबाजों ने किश्तों में विकेट लिए. क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी ने 1-1 विकेट लिए, जबकि 3 श्रीलंका के 3 बल्लेबाज इस मैच में रन आउट हुए. इसके अलावा श्रीलंका की ओर से काव्या कविंदी और इनोका रामावीरा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया के पास है आखिरी मौका, जनवरी में होगा असली टेस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola