Indian Women Team vs South Africa Women Team: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक दिन पहले खेले गए मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगी। इस पूरे मैच में दोनों टीमों ने 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया। पूरे मैच में 650 रन बने और चार खिलाड़ियों ने शतक जड़े। भारतीय टीम के जीत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को वाहवाही दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से, जानें T20I में किसका पलड़ा है भारी
भारतीय टीम का मैच में प्रदर्शन
भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 325 रन बनाए थे। इसमें स्मृति मंधाना ने 136 की पारी खेली थी। जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 103 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रिचा घोष ने 25, हेमलता ने 24 और शेफाली वर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम ने पहली बार अपनी धरती पर वनडे मैच में 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया। इसके पहले टीम का बेस्ट स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ था। ये मैच 2004 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 298 रन बनाए थे। वनडे मैच में भारत का बेस्ट स्कोर 358 रन का है।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन
साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन का ही स्कोर बना सकी। उसे 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। सलामी बल्लेबाज और टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 135 रन की नाबाद पारी खेली। साथ ही मारिजान कैप ने भी 114 रन बनाए। अंतिम ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन टीम ने इस ओवर में 2 विकेट खो दिए और 4 रन से ये मैच हार गई।
वायरल हो गया वीडियो
भारतीय टीम के मैच जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेल भावना दिखाई। इस खेल भावना की चारों ओर जमकर तारीफ की जा रही है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट मैच हारने के बाद निराश नजर आ रही हैं। इस दौरान भारतीय टीम की कप्तान हरमप्रीत कौर उनके पास आईं और उनके खेल की सराहना की। हाथ मिलाते हुए उन्हें शतक जड़ने और सलामी बल्लेबाज के रूप में आकर अंतिम गेंद तक नाबाद रहने के लिए बधाई दी। हरमनप्रीत कौर के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफें की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
36 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
38 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
3 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines