T20 World Cup 2024: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। 2 जून से टी20 विश्व कप 2024 का श्रीगणेश होगा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पहले ही अमेरिका पहुंच चकी है और टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। 1 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच खेला जाएगा। इसके बाद 5 जून को टीम इंडिया की भिड़ंत आयरलैंड से होगी। 9 जून को मैन इन ब्लू की टक्कर पाकिस्तान से होगी। टी20 विश्व कप के अब तक 8 सीजन खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया ने पहली और आखिरी बार 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर कैसा रहा है।
भारत ने जीता था डेब्यू सीजन
टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली युवा भारतीय टीम ने डेब्यू सीजन में ही खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी। इसके अगले ही सीजन 2009 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंची थी। इस सीजन पाकिस्तान ने खिताब अपने नाम किया था। टी20 विश्व कप 2010 में भी टीम इंडिया ने सुपर-8 तक का सफर ही तय किया था।
वेस्टइंडीज से मिली थी हार
टी20 विश्व कप 2012 में टीम इंडिया सुपर-8 तक ही पहुंच सकी थी। इसके बाद टूर्नामेंट का आयोजन 2014 में हुआ था। 5वें सीजन में मैन इन ब्लू का सफर शानदार रहा था और टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, निर्णायक मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से रौंदा था। टी20 विश्व कप के छठे सीजन में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट से हराकर विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया था।
टी20 विश्व कप 2021 में शर्मनाक था प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था और टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस सीजन पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब पाकिस्तान ने भारत को पटखनी दी हो। इसके बाद टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में MI के लिए अग्नि परीक्षा, रोहित-सूर्या में किसी एक को करना होगा रिलीज
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ना अच्छा खाना…ना ट्रेनिंग की सुविधा, USA में कैसे बीत रहे टीम इंडिया के दिन
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
9 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines