अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। रोहित इसके बाद से ही ब्रेक पर हैं। उन्होंने अब एक बार फिर से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। रोहित ने कहा कि वह भविष्य में अपनी उपलब्धियों में बढ़ोतरी करना चाहेंगे। भारतीय कप्तान ने ये सभी बातें हाल ही में आयोजित हुए सीएट अवॉर्ड्स में कहीं। इस कार्यक्रम की एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर की है।
‘मैं यहां रुकने वाला नहीं हूं’
इसमें रोहित ने कहा, ‘आईपीएल में पांच ट्रॉफी जीतने के पीछे एक कारण है। मैं यहां रुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि जब आपको मैच जीतने, वर्ल्ड कप जीतने का स्वाद लग जाता है तो आप इसे रोकने की कोशिश नहीं करते हैं। हम टीम को पुश करते रहेंगे। हम इसे भविष्य में हासिल करने की कोशिश करते रहेंगे। हमारे सामने कड़ी टीमों का टूर है, जो हमारे लिए काफी चैंलेंजिंग रहने वाला है। इसलिए हम इसे रोकने वाले नहीं है। जब आप कुछ हासिल करने लग जाते हो तो आपकी कोशिश होती है कि आप इससे ज्यादा हासिल करो। और यही है, जिसे मैं करना पसंद करूंगा। मेरा मानना है कि मेरे टीम के साथी भी ऐसा ही कुछ सोच रहे होंगे।’
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का काला इतिहास: मैच के दौरान मैदान पर गई 17 क्रिकेटरों की जान, एक भारतीय भी शामिल
उम्मीद है कि हम ऐसा कर पाएंगे- रोहित
रोहित ने आगे कहा, ‘इंडियन टीम के लिए यह एक्साइटिंग टाइम है. इमानदारी से कहूं तो भारतीय टीम में पिछले दो साल में असली उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन जैसा मैंने कहा कि आने वाले कुछ साल हम सभी के लिए काफी एक्साइटेड होने वाले हैं। इसलिए मैं उम्मीद कर सकता हूं कि हम ऐसा कर पाएंगे और अपने गेम को पूरी तरह एंजोय कर पाएंगे और सामने आने वाले मौकों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा पाएंगे।’
बांग्लादेश से दो-दो हाथ करेगी टीम इंडिया
बता दें कि भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच में घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। टीम अगर इस सभी मैचों में जीत दर्ज करती है तो उसके वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। टीम अगर कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहती है तो यह कंगारू जमीन पर उसकी लगातार तीसरी जीत होगी।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद 3 खिलाड़ियों की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, सेलेक्टर्स की रहेंगी नजरें
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: बारिश हुई बंद, दोबारा जल्द शुरू होगा मैच, विराट-गिल पर नजरें
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines