क्या रद्द हो जाएगी टीम इंडिया की अगली T20I सीरीज? आयरलैंड क्रिकेट के बयान से मची खलबली!

IND vs IRE Series in Danger: टीम इंडिया की अगली T20I सीरीज आयरलैंड के खिलाफ होने जा रही है. इस श्रृंखला पर अब खतरा मंडरा रहा है. क्रिकेट आयरलैंड ने स्टेटमेंट जारी करते हुए फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

vaibhav sooryavanshi shreyas iyer (1)

टीम इंडिया की सीरीज पर खतरा (Image Credit: AI Generated)

IND vs IRE Series in Danger: T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के बाद टीम इंडिया नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. भारतीय टी20 टीम में BCCI ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पहली श्रृंखला होने जा रही है. अब इस सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. आयरलैंड के बेलफास्ट में हुए बवाल के बाद शहर में अशांति का माहौल है और इसी को लेकर क्रिकेट आयरलैंड ने स्टेटमेंट जारी की है, जिस वजह से क्रिकेट फैंस के बीच खलबली मच गई है.

विज्ञापन

बेलफास्ट में अशांति का माहौल

8 जून 2026 को आयरलैंड के बेलफास्ट में एक व्यक्ति पर चाकू से हमले के बाद बवाल मचा हुआ है. लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कुछ घरों और कारों में आग लगा दी है. इसी वजह से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी रोक दी गई हैं.

विज्ञापन

भारत-आयरलैंड के बीच सीरीज पर मंडराया खतरा!

टीम इंडिया दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए आयरलैंड का दौरा करने वाली है. 26 जून और 28 जून को दोनों देशों के बीच T20I मैचों का आयोजन किया जाएगा. यह दोनों ही मैच बेलफास्ट में होने जा रहे हैं लेकिन अभी शहर के हालात खराब हैं. इसी वजह से आयरलैंड क्रिकेट ने स्टेटमेंट जारी की और कहा, ‘क्रिकेट आयरलैंड की इस स्थिति पर पैनी नजर है और हम अगले 48 घंटों में आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप के मैचों पर फैसला लेंगे. खिलाड़ियों, कोच, मैच अधिकारियों और फैंस की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है. जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.’

विज्ञापन

रद्द हो सकती है IND vs IRE सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20I सीरीज रद्द हो सकती है. बेलफास्ट में अशांति बढ़ती जा रही है. इसके बाद टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी. ऐसे में आयरलैंड के पास शेड्यूल बदलने का भी विकल्प मौजूदा समय में नहीं है. अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो भारत और आयरलैंड के बीच श्रृंखला रद्द करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ