FIFA World Cup: 3 रेड कार्ड का महाड्रामा! मैक्सिको ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से दी पटखनी

Mexico Defeated South Africa: फीका वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत रोमांचक अंदाज में हुई. मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें तीन रेड कार्ड देखने को मिले. मैक्सिको ने इस मैच में बड़ी जीत अपने नाम की.

Mexico Defeated South Africa

मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया (Image Credit: AI Generated)

Mexico Defeated South Africa: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. ग्रुप A में मैक्सिको का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ. मैक्सिको सिटी स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला सिर्फ अपने रोमांच के लिए ही चर्चा में नहीं रहा, बल्कि रेफरी के कुछ निर्णयों ने भी इसे खास बनाया. मैच की शुरुआत से ही सह-मेजबान टीम मैक्सिको ने दबदबा बनाया और 2-0 से जीत दर्ज करते हुए फीफा वर्ल्ड कप का शानदार तरीके में आगाज किया.

विज्ञापन

मैक्सिको ने 9वें मिनट में दागा पहला गोल

मैच की शुरुआत में मैक्सिको ने मोमेंटम हासिल किया लेकिन साउथ अफ्रीका ने बाद में गेंद उनसे छीन ली. मैच के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने बॉक्स के करीब से एक शानदार गोल करते हुए बढ़त हासिल कर ली. मैच के 50वें मिनट में साउथ अफ्रीका के फेफेलो सिथोले को रेड कार्ड दिखाकर मैदान के बाहर भेज दिया गया.

विज्ञापन

मैक्सिको ने दूसरे हाफ में दागा दूसरा गोल

मैक्सिको के राउल जिमेनेज ने मैच के 67वें मिनट में कमाल कर दिया. उन्होंने रोबर्टो अलवराडो के इन-स्विंगिंग क्रॉस का फायदा उठाकर दूसरा गोल किया. इसी के साथ मैक्सिको ने 2-0 की बढ़त बना ली. साउथ अफ्रीकी टीम इसके बाद वापसी नहीं कर पाई.

84वें मिनट में साउथ अफ्रीका के थेम्बा ज्वेन को सिजार मोंटेस के चेहरे पर स्ट्राइक करने के लिए VAR रिव्यू के तहत रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया. इसके बाद सिजार मोंटेस को भी फाउल के चलते रेड कार्ड दिखा दिया गया. मैच के तीन रेड कार्ड देखने को मिले, जो अपने आप में FIFA वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में एक रिकॉर्ड है. दूसरे हाफ के समापन के बाद मैक्सिको ने 2-0 की बढ़त से साउथ अफ्रीका को पटखनी दे दी.

विज्ञापन

FIFA World Cup: ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार किए गए गाल खाए गए गोल गोल अंतरअंक
1मैक्सिको 11020+23
2साउथ कोरिया 0000000
3चेक रिपब्लिक 0000000
4साउथ अफ्रीका 10102-20

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ