KKR vs PBKS: पंजाब ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 का 44वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

BeFunky-collage - 2025-04-26T185724.833

KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 का 44वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
KKR की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 8 मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने 5 में जीत हासिल की है। इस सीजन ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछली बार जब भिड़ंत हुई थी तो पंजाब किंग्स ने 16 रनों से मुकाबला जीत लिया था।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं। इनमें से केकेआर ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 बार जीत हासिल की है।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की प्लेइंग 11

विज्ञापन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स टीम की प्लेइंग 11

विज्ञापन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट ऑप्शन:  हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट ऑप्शन: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ