Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2025: RCB ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग में क्या बदलाव हुए?

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Author
Edited By : Ashutosh Singh Updated: Apr 27, 2025 19:09

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सबकी नजरें भारत के दो बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल पर रहेंगी। वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड सबसे ज्यादा ध्यान खींचेंगे।

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। फिल साल्ट फीवर की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जैकब बेथेल को मौका मिला है। दिल्ली टीम में फाफ डु प्लेसिस की वापसी हो रही है।

---विज्ञापन---

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट: देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 मैच जीते हैं और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ दिल्ली फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में 32 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 19 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दिल्ली को जीत मिली है। एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था।

First published on: Apr 27, 2025 07:02 PM

संबंधित खबरें