CSK vs SRH: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, चेन्नई की टीम में हुए ये बदलाव

CSK vs SRH: CSK और SRH के बीच आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला शुक्रवार को एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

BeFunky-collage - 2025-04-25T185220.691

CSK vs SRH: CSK और SRH के बीच आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला शुक्रवार को एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में काफी खराब रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 2 मैच जीते हैं और 6 मैच हार गए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रदर्शन कुछ ऐसा ही रहा है। हैदराबाद ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 मैच हारे हैं और केवल 2 मैच जीते हैं। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन

चेन्नई की टीम में हुए बदलाव

चेन्नई की टीम में दो बदलाव हुए हैं। ब्रेविस और हुड्डा को इस मैच में मौका मिला है। उन्हें रचिन रविंद्र और विजय शंकर की जगह शामिल किया गया है।


दोनों टीमों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट ऑप्शन: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट ऑप्शन: ट्रैविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ