IPL 2025: RCB से मिली हार के बाद CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान, बताया-कहां हुई टीम से गलती?

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 50 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

BeFunky-collage - 2025-03-28T232013.279

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 50 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 51 रन, जबकि सॉल्ट और कोहली ने 32 और 31 रन की पारियां खेलीं। जवाब में CSK की टीम 20 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना सकी, जिससे उन्हें 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि RCB ने 17 साल बाद CSK को उनके घर पर हराया। इस मैच में हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कही ये बात

CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि इस पिच पर 170 रन का स्कोर ठीक था। बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन हमारी खराब फील्डिंग की वजह से हमें हार मिली। जब आप 170 रन का पीछा कर रहे होते हैं, तो थोड़ा वक्त मिलता है, लेकिन अगर लक्ष्य 20 रन ज्यादा हो जाए, तो पावरप्ले में अलग तरह से खेलना पड़ता है। आज हम ऐसा नहीं कर पाए। पिच धीमी और चिपचिपी हो गई थी, जिससे नई गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आ रही थी।’

विज्ञापन

हमें करनी होगी दमदार वापसी

CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आगे कहा, ‘राहुल और मैंने अपने शॉट खेलने की कोशिश की। कभी यह काम कर जाता है, कभी नहीं। लेकिन जब आपको पता हो कि लक्ष्य से 20 रन ज्यादा बनाने हैं, तो आप तेजी से खेलना चाहते हैं। हम बड़े अंतर से नहीं हारे, सिर्फ 50 रन से हारे। अगर हमारी टीम में तीन बेहतरीन स्पिनर हैं, तो हम चाहते हैं कि नए बल्लेबाज उन्हें खेलें। लेकिन हमने कैच छोड़े, बाउंड्री देते रहे, जिससे विपक्षी टीम की लय बनी रही।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘अब हमें गुवाहाटी के लिए लंबी यात्रा करनी है, लेकिन मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। हमें यह देखना होगा कि किन चीजों में सुधार किया जा सकता है। सबसे ज्यादा फील्डिंग में सुधार की जरूरत है और हमें इस विभाग में दमदार वापसी करनी होगी।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ