इन 2 खास लोगों की वजह से मयंक यादव बने घातक गेंदबाज, खुद किया बड़ा खुलासा

Mayank Yadav: बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टी-20 सीरीज में मयंक यादव ने धमाल मचाया। अब वह एक सफल गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस सफलता का श्रेय मयंक ने दो खास लोगों को दिया है।

Mayank Yadav (6)

Mayank Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। वह अपनी तेज गति गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। उन्होंने आईपीएल में धमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय दो खास लोगों को दिया है। उन्होंने बताया था कि उन्हें पहचान दिलाने में दो खास लोगों का हाथ है।

विज्ञापन

मयंक यादव ने दिया श्रेय

मयंक यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत कोच तारक सिन्हा और एनएस नेगी को दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि मैं जब दिल्ली की टीम से खेलने के लिए संघर्ष कर रहा था, तब तारक सिन्हा और एनएस नेगी सर ने मेरा समर्थन किया था। इस दौरान तेज गेंदबाज ने कहा था कि आज जो कुछ भी मैं हूं वह इन दो लोगों की वजह से हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

एलएसजी से मिली पहचान

शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें एलएसजी ने 20 लाख खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके थे। टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी थी। लेकिन साल 2024 उनके लिए शानदार रहा। केएल राहुल ने उन्हें मौका दिया। हालांकि वह इंजर्ड होने की वजह से सभी मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 4 मैच में 7 विकेट अपने नाम किए। हालांकि इस दौरान मयंक ने 156 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर सभी को चौंकाया था। वह आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी बने थे।

बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ मयंक ने शुरुआती 2 मैच में 1-1 विकेट झटके थे। वहीं तीसरे मैच में उन्होंने 8 ओवर में 32 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वो, पारी की पहली गेंद पर विकेट लेकर भारत के चौथे गेंदबाज भी बने। वह इस मामले में वो, भुवनेश्वर कुमार,हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह के बाद चौथे गेंदबाज बन गए। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी होने वाली 3 मैच की टेस्ट सीरीज में ट्रैवल रिजर्व के तौर पर भारतीय दल का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ