हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आकिब नबी ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, ग्लेमोर्गन के खिलाफ काउंटी मैच में झटके 4 विकेट

Auqib Nabi: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम स्क्वॉड का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में अपनी शानदार गेंदबाजी से तहलका मचाया है. सरे की ओर से खेल रहे आकिब ने ग्लेमोर्गन के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए एक पारी में 4 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन
काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेल रहे हैं आकिब नबी (PIC Credit - AI)

Auqib Nabi: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी को हाल ही में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था. हालांकि, आकिब को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में सरे की ओर से खेलने का मौका मिला. आकिब अपने काउंटी डेब्यू पर कुछ खास नहीं सके और सिर्फ 2 विकेट चटकाए. लेकिन उन्होंने अपने दूसरे काउंटी मैच में कमाल की गेंदबाजी की और पहली ही पारी में 4 विकेट हॉल अपने नाम किया. आकिब की शानदार गेंदबाजी के दम पर सरे की टीम ने पहली पारी में ग्लेमोर्गन को सिर्फ 133 रनों पर ही समेट दिया.

आकिब नबी ने एक पारी में झटके 4 विकेट

सरे और ग्लेमोर्गन के बीच काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 का मुकाबला 15 सितंबर से लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू हुआ. मैच के पहले दिन के कुल 20 विकेट गिरे. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्लेमोर्गन की टीम को सरे के गेंदबाजों ने पहली पारी में सिर्फ 132 रन बनाकर ऑलआउट कर दिया, जिसमें आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई. आकिब ने पहली पारी में कुल 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 36 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर्स भी फेंके.

आकिब ने ग्लेमोर्गन के चार प्रमुख बल्लेबाजों जैक होप बेल, आसा ट्राइब, किरन कार्लसन और बिली रूट को अपना शिकार बनाया. उन्होंने ये सभी विकेट अपनी स्विंग गेंद से हासिल किए. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने ग्लेमोर्गन का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. इससे पहले आकिब ने यॉर्कशायर के खिलाफ अपने पहले काउंटी मुकाबले में दो विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

आकिब नबी का फर्स्ट क्लास करियर

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक खेले 45 मैचों की 75 पारियों में कुल 168 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 18 से थोड़ा ज्यादा है. उन्होंने इस फॉर्मेट में 8वीं बार एक पारी में चार विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. वह अब तक 16 बार पांच विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- 1 ओवर में ठोके 30 रन… कप्तान हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ शतक जड़ रचा इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए बड़ा कारनामा

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका

29 वर्षीय आकिब नबी को श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. लेकिन उन्होंने काउंटी मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और चयनकर्ताओं की नजर भी उनपर बनी हुई है. ऐसे में आकिब को अक्टूबर-नवंबर में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर मौका मिल सकता है. इस दौरे पर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए आकिब को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- वाराणसी के नए स्टेडियम में जल्द दिखेगा क्रिकेट रोमांच, रणजी ट्रॉफी और WPL 2027 के बाद हो सकते हैं IPL मुकाबले

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola