हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत को मिला एक और मेडल, भारतीय मिक्स्ड स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: अनंत जीत सिंह नारुका और परिनाज धालीवाल ने गुरुवार को एशियन गेम्स में मिक्स्ड स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ भारत के खाते में शूटिंग से एक और मेडल जुड़ गया.

विज्ञापन
भारतीय मिक्स्ड स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल (PIC Credit- @TheKhelIndia/X)

Indian Mixed Skeet Team Wins Bronze: जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार (24 सितंबर) को अनंत जीत सिंह नारुका और परिनाज धालीवाल ने भारत को शूटिंग में एक और मेडल दिलाया. भारत ने मिक्स्ड स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. फाइनल में नारुका और धालीवाल की भारतीय जोड़ी ने 44 हिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इस मेडल के साथ ही मौजूदा एशियन गेम्स में भारत की पदकों की संख्या कुल 15 हो गई है, जिसमें से 8 मेडल शूटिंग से आए हैं. इससे पहले भारत की मेंस और वुमेंस स्कीट टीमों ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था.

भारतीय मिक्स्ड स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

मिक्स्ड स्कीट स्पर्धा के फाइनल में भारतीय टीम ने 6 सीरीज के दौरान लगातार 7, 14, 21, 29, 36 और 44 हिट दर्ज किए. हालांकि, 44 हिट के स्कोर पर भारत और साउथ कोरिया बराबरी पर रहे, लेकिन क्वालीफाइंग रैंकिंग के आधार पर साउथ कोरिया आगे बढ़ गया और भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया. वहीं, चीन ने 52 हिट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि साउथ कोरिया ने 51 हिट के साथ दूसरे स्थान रहते हुए सिल्वर मेडल जीता.

इससे पहले अनंत जीत सिंह नारुका और परिनाज धालीवाल की भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग राउंड में 150 में से 138 हिट हासिल कर चौथे स्थान पर रहते हुए मेडल राउंड में जगह बनाई थी. क्वालीफिकेशन में कतर 145 हिट के साथ शीर्ष पर रहा. साउथ कोरिया ने 143 हिट के साथ दूसरा और चीन ने 140 हिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Asian Games में भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, थाईलैंड को 20-1 से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक

भारत ने स्कीट इवेंट से जीते 3 मेडल

अनंत जीत सिंह नारुका और परिनाज धालीवाल एशियन गेम्स 2026 से दो-दो मेडल लेकर जा रहे हैं. इससे पहले नरुका ने अनुभवी मैराज अहमद खान और भावतेघ सिंह गिल के साथ मिलकर मेंस स्कीट टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीताया था. उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथा स्थान भी हासिल किया. वहीं, धालीवाल ने राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान के साथ मिलकर वुमेंस स्कीट टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीताने में मदद की थी. भारतीय टीम ने 331 अंकों के साथ भारत को महिला स्कीट टीम स्पर्धा में पहला मेडल दिलाया.

विज्ञापन

इस बार मिक्स्ड टीम में मेडल जीतने के साथ ही भारत ने स्कीट इवेंट से 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए. इससे पहले भारत ने 2022 एशियन गेम्स में दो मेडल जीते थे. अनंत जीत सिंह नारुका ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था और वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले मेंस टीम का हिस्सा भी थे.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, तीसरी बार जीत दर्ज कर लगाई हैट्रिक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola