Asian Games में भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, थाईलैंड को 20-1 से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक
Aदsian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को हराने के बाद भारतीय टीम ने थाईलैंड को 20-1 से रौंदकर लगातार तीसरी धमाकेदार जीत दर्ज की है.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह (PIC Credit - @TheHockeyIndia/X)
Asian Games 2026, Indian Women’s Hockey Team: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ जारी है. उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को हराने के बाद भारतीय टीम ने थाईलैंड को भी बुरी तरह से रौंदकर लगातार तीसरी धमाकेदार जीत दर्ज की है. बुधवार को खेले गए पूल-बी के मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 20-1 के बड़े अंतर से हराया. 60 मिनट तक चले इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही.
विज्ञापन
इस मैच में भारत की ओर से दीपिका सहरावत ने सबसे ज्यादा 9 गोल दागे. उनके अलावा, नवनीत कौर ने 4 गोल, रुतुजा पिसाल ने 3 गोल किए, जबकि लालरेम्सियामी, नेहा, साक्षी और सलीमा ने 1-1 गोल किया.
विज्ञापन
भारत ने थाईलैंड के खिलाफ लगा दी गोलों की झड़ी
भारतीय टीम ने थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और गोलों की झड़ी लगा दी. दीपिका सहावत ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई. इसके बाद चौथे मिनट पर नवनीत कौर ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया. इसके बाद दीपिका ने 8वें और 9वें मिनट पर लगातार गोल दागे. भारतीय खिलाड़ी लगातार गोल दागते रहे और थाईलैंड के सामने गोलों का पहाड़ खड़ा कर दिया.
पहले तीन क्वार्टरों में भारतीय टीम का दबदबा ऐसा था कि थाईलैंड की टीम एक भी गोल नहीं कर लगा सकी. हालांकि, मैच के चौथे क्वार्टर में थाईलैंड का खाता खुला. खेल समाप्त होने से कुछ समय पहले थाईलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला. 57वें मिनट में सुपांसा सामान्सो ने थाईलैंड की ओर से अपना एकमात्र गोल किया. इस मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही और 20-1 से एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की.
विज्ञापन
𝗧𝗛𝗥𝗘𝗘 𝗪𝗜𝗡𝗦 𝗢𝗡 𝗧𝗛𝗘 𝗧𝗥𝗢𝗧! 🇮🇳🔥
A staggering nine goals scored by Deepika as the Indian Women’s Team seals third successive dominant victory, hammering Thailand 20-1 in their third Pool B match at the Asian Games 2026! 🏑💥
उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को भी बुरी तरह से रौंदा
थाईलैंड के खिलाफ 20-1 से धमाकेदार जीत से पहले भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को भी बुरी तरह से रौंदा था. थाईलैंड से पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था. लगातार तीन बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम अब पूल-बी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. अब भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार, 25 सितंबर को मेजबान जापान से होगा. भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2023 में हुए हांगझोउ एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था, लेकिन इस बार टीम का लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है. भारत ने एशियन गेम्स में महिला हॉकी का पहला गोल्ड मेडल 1982 में दिल्ली में आयोजित उद्घाटन संस्करण में जीता था और तब से भारत को दूसरे गोल्ड का इंतजार है. टीम के लगातार दमदार प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम 1982 का इतिहास दोहराने में कामयाब हो सकती है.