Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, तीसरी बार जीत दर्ज कर लगाई हैट्रिक

Roshibina Devi Wins Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना देवी ने कमाल कर दिया. उन्होंने वुशु की वुमेंस Sanda 60 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता. यह एशियन गेम्स में उनकी लगातार तीसरी जीत है.

asian games roshibina devi

एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार रोशिबिना ने मेडल पर किया कब्जा (Image: ANI)

Naorem Roshibina Devi Wins Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत का वुशु में खाता खुल गया है. शुरुआती कुछ मैचों में निराशा हाथ लगने के बाद भारतीय वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने कमाल कर दिया. जापान के नागोया में आयोजित वुमेंस 60 किलोग्राम Sanda इवेंट में रोशिबिना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. फाइनल में उन्हें चीन की एथलीट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं. रोशिबिना ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में मेडल जीतकर एक अनोखी हैट्रिक भी पूरी कर दी है.

विज्ञापन

रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर मेडल

भारत की वुशु स्टार नाओरेम रोशिबिना देवी ने क्वार्टरफाइनल में मकाओ की चू मान सीन को 5-0 से हराया. इसके बाद वुमेंस 60 किलोग्राम Sanda के सेमीफाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया की थानिया कुसुमेनिंगतयास से हुआ और 2-0 से उन्हें पछाड़ते हुए फाइनल का टिकट कटाया. इसी के साथ रोशिबिना देवी ने अपना मेडल पक्का कर लिया.

विज्ञापन

सिल्वर और गोल्ड के बीच रोशिबिना देवी को सफर तय करना था. आईची प्रिफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में गोल्ड मेडल बाउट में नाओरेम रोशिबिना देवी का सामना चीन की झांग जियाओयू से हुआ. इस मुकाबले में झांग ने दोनों राउंड में डॉमिनेट किया. उन्होंने क्रमशः 5-0 और 5-0 (कुल 10-0 स्कोर) से बाउट में जीत हासिल की और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: 5वें दिन भारत ने अब तक जीते 3 मेडल, बलराज पंवार ने फाइनल में किया निराश

विज्ञापन

लगातार तीसरे एशियन गेम्स में रोशिबिना ने जीता मेडल

नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर अनोखी हैट्रिक लगा दी. जकार्ता-पलेमबांग में हुए 2018 के एशियन गेम्स में भारत की बेटी ने Sanda 60 किलोग्राम श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके बाद एशियन गेम्स 2022 में उन्होंने रजत पदक जीता और अब 2026 में भी वह सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं.

रोशिबिना देवी ने जीते हैं कई बड़े खिताब

नाओरेम रोशिबिना देवी ने 25 साल की उम्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मणिपुर की इस वुशु खिलाड़ी ने 2017 में एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद उन्होंने 2019 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वह वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप में भी भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं. इसके अलावा एशियन गेम्स में उनका रिकॉर्ड शानदार है. अपनी इन उपलब्धियों के कारण ही रोशिबिना देवी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. यह भारत का खेल जगत में दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है. इसके अलावा 2023 में उन्हें IWUF ने फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर घोषित किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ