India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में होना है। इस मैच के लिए टीम के साथ अब हेड कोच गौतम गंभीर भी जुड़ गए हैं। गंभीर व्यक्तिगत कारणों की वजह से पहले टेस्ट के बाद भारत लौट गए थे। गंभीर शनिवार और रविवार को प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ खेले गए दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दौरान मौजूद नहीं थे। वे 26 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आ गए थे।
गंभीर की गैरमौजूदगी में कोचिंग स्टाफ अभिषेक नायर, रेयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्केल ने टीम के ट्रेनिंग और कैनबरा में दो दिवसीय मैच की देखरेख की। उन्हें अब एडिलेड टेस्ट से पहले ओपनिंग पर अहम फैसला लेना है, जहां नियमित कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पेंच फंस गया है। पहले टेस्ट में नहीं खेलने वाले रोहित इस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं।
इस कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ सकते हैं गंभीर
उम्मीद है कि गंभीर भी पर्थ टेस्ट जीतने वाली टीम की ओपनिंग जोड़ी को ही एडिलेड टेस्ट खिलाएंगे, जहां केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था।
प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ भी भारत ने यशस्वी और राहुल की जोड़ी ही उतरी थी। पर्थ के अलावा इस जोड़ी ने प्रैक्टिस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं वेंकट दत्ता? जिनके साथ बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु करने जा रही हैं शादी
प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप रहे रोहित
ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ मैच में रोहित कुछ खास नहीं कर सके थे और सिर्फ तीन रन बना पाए थे। इस मैच का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया। बाद में दोनों टीमों के कप्तान ने सुनिश्चित किया कि दूसरे दिन दोनों टीमें 50-50 ओवर खेलेंगी। इस मैच में भारत ने गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 50 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम की जीत में तेज गेंदबाज हर्षित राणा का भी अहम योगदान दिया, जिन्होंने चार कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऐसी हो सकती है RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, टॉप-ऑर्डर में ये धुरंधर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
14 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
14 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
14 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines