IPL 2025: ऐसी हो सकती है RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, टॉप-ऑर्डर में ये धुरंधर

IPL 2025 RCB: आरसीबी का इस बार कप्तान से लेकर सलामी जोड़ी तक बदलने वाली है। नए कप्तान का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं नए सीजन के लिए आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग ऐसी हो सकती है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड भी सामने आ चुके हैं। इस बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड काफी मजबूत दिख रहा है। हालांकि अभी तक आरसीबी के नए कप्तान का ऐलान नहीं हो पाया है, लेकिन काफी अटकलें लगाई जा रही है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी के नए कप्तान बन सकते हैं। दूसरी तरफ फैंस इस बात को लेकर भी काफी उत्सुक दिख रहे हैं कि आखिर नए सीजन के लिए आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये होगी RCB की सलामी जोड़ी!

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार आरसीबी ने चार बल्लेबाजों को खरीदा है। जिसमें फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पड्डिकल और स्वास्तिक चिकारा शामिल है। फाफ डु प्लेसिस के बाद अब विराट कोहली के साथ नए सीजन में फिल साल्ट ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। पिछले सीजन फिल साल्ट को केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर के धुरंधर

आरसीबी का टॉप ऑर्डर भी इस काफी मजबूत होने वाला है। टॉप-ऑर्डर में विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पड्डिकल और रजत पाटीदार होने वाले हैं। पिछले सीजन केकेआर के लिए धमाल मचाने वाले फिल इस बार आरसीबी के लिए गेंदबाजों की पिटाई करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा होगा गेंदबाजी आक्रमण!

मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने इस बार 9 गेंदबाजों को खरीदा है। जिसमें सबसे ज्यादा कीमत पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (12.50 करोड़) को खरीदा है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी इस बार आरसीबी का हिस्सा है। इसके अलावा यश दयाल प्लेइंग इलेवन में तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते है। वहीं सुयश शर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और सुयश शर्मा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ