कौन हैं वेंकट दत्ता? जिनके साथ बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु करने जा रही हैं शादी

PV Sindhu Marry: भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु जल्द ही वेंकट दत्ता साई से शादी करने वाली है। सिंधु की शादी की जानकारी उनके पिता ने दी है। दिसंबर में ही ये शादी होने वाली है।

PV Sindhu venkata datta

PV Sindhu venkata datta

PV Sindhu Marry: भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में सिंधु ने चीन की दुनिया की 119वें नंबर की खिलाड़ी वू लुओ यू को 21-14, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी बार महिला एकल खिताब जीता है। वहीं सिंधु के पिता ने उनकी शादी की जानकारी दी है। सिंधु वेंकट दत्ता से शादी करने वाली हैं।

विज्ञापन

कौन हैं वेंकट दत्ता साई?

हैदराबाद के रहने वाले वेंकट दत्ता साई एक कारोबारी हैं। वेंकट पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में एक्जूटिव डायरेक्टर के पद पर मौजूद हैं। भारत में ये कंपनी डेटा मैनेजमेंट का काम करती है। अब जल्द ही सिंधु और वेंकट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तारीख भी फिक्स हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिंधु के पिता ने दी जानकारी

पीटीआई के मुताबिक पीवी सिंधु की शादी की जानकारी देते हुए उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि, “दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन एक महीने पहले ही सबकुछ तय हुआ था। यह एकमात्र संभावित समय था, क्योंकि जनवरी से उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त हो जाएगा। इसलिए दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। वह इसके तुरंत बाद अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी।”

विज्ञापन

शादी के बाद भी जारी रखेंगी खेल

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि, वह लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए अगले कुछ सालों तक खेल जारी रखेंगी। 29 साल की उम्र में खेलना कई मायनों में फायदेमंद है क्योंकि मेरे पास बहुत अनुभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ