पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबलों के लिए भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान, इन 26 खिलाड़ियों को मिला मौका

Indian Football Team: भारतीय फुटबॉल टीम सितंबर-अक्टूबर के फीफा इंटरनेशनल विंडो में पनाम, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ तीन बड़े इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले खेलेगी. इन अहम मुकाबलों के लिए 26 सदस्सीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.

Indian Football Team

सितंबर-अक्टूबर में पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम (PIC Credit -AI)

Indian Football Team: भारतीय फुटबॉल टीम के लिए सितंबर-अक्टूबर का फीफा इंटरनेशनल विंडो बेहद खास होने वाला है. भारतीय टीम पनाम, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ तीन बड़े इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले खेलने वाली हैं, जिसके लिए हेड कोच खालिद जमील ने सोमवार को 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इन तीनों टीमों ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. ऐसे में भारतीय टीम के सामने वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजी टीमों के खिलाफ अपने स्तर को परखने की बड़ी चुनौती होगी.

विज्ञापन

बता दें कि, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 26 सितंबर को बेंगलुरु में पनामा के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद टीम 3 अक्टूबर को कोलकाता में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील और 6 अक्टूबर को दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे का सामना करेगी.

विज्ञापन

14 सितंबर से शुरू होगा नेशनल कैंप

भारतीय फुटबॉल टीम 14 सितंबर से बेंगलुरु में नेशनल कैंप की शुरुआत करेगी. 16 सितंबर को पनामा के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद भारतीय टीम 18 सितंबर को कोलकाता के लिए रवाना होगी, जहां टीम इंडिया का सामना ब्राजील और उरुग्वे जैसी मजबूत टीमों से होगा. ब्राजील के खिलाफ मुकाबला 3 अक्टूबर को और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. इन मुकाबलों के लिए घोषित 26 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम में 4 गोलकीपर, 8 डिफेंडर, 8 मिडफील्डर और 6 फॉरवर्ड शामिल हैं.

गुरप्रीत सिंह संधू, अनिरुद्ध थापा, अनवर अली और मनवीर सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में हैं, वहीं रयान विलियम्स भी फॉरवर्ड लाइन का हिस्सा हैं. इनके अलावा, 4 खिलाड़ियों को रिजर्व भी रखा गया है, जिनमें गोलकीपर ऋतिक तिवारी, डिफेंडर चिंगलेनसाना सिंह कोनशम और रोशन सिंह नोरम और मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम का नाम शामिल हैं. जरूरत पड़ने पर उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है. इन मुकाबलों के जरिए भारतीय टीम अपनी मजबूती और कमजोरियों को भी समझना चाहेंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया रिटायरमेंट, अब अपने देश के लिए नहीं खेलेगा दिग्गज

उरुग्वे, पनामा और ब्राजील के मुकाबलों के लिए भारतीय फुटबॉल टीम

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अल्बिनो गोम्स, सोम कुमार, प्रभसुखन सिंह गिल
डिफेंडर: आकाश मिश्रा, अभिषेक सिंह टेकचाम, बिजॉय वर्गीस, अनवर अली, जय गुप्ता, हमिंगथनमाविया राल्टे, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम
मिडफील्डर: मैकार्टन निकसन, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, अनिरुद्ध थापा, लालेंगमाविया राल्ते, सहल अब्दुल समद, मोहम्मद सनन, रिकी शाबोंग
फॉरवर्ड: इरफान यदवाड, एडमंड लालरिंदिका, रहीम अली, मनवीर सिंह, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह
हेड कोच – खालिद जमील
रिजर्व प्लेयर्स – ऋतिक तिवारी, डिफेंडर चिंगलेनसाना सिंह कोनशम और रोशन सिंह नोरम और मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम

भारतीय फुटबॉल टीम का शेड्यूल

  • 26 सितंबर: भारत बनाम पनामा – श्री कांतीरावा स्टेडियम, बेंगलुरु
  • 3 अक्टूबर: भारत बनाम ब्राजील-विवेकानंद युवा भारती क्रीरांगन, कोलकाता
  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम उरुग्वे – विवेकानन्द युवा भारती क्रीरांगन, कोलकाता

ये भी पढ़ें- लियोनेल मेसी के करियर के 10 ऐतिहासिक पल, जिन्होंने उन्हें बनाया फुटबॉल का महानायक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ