लियोनेल मेसी के करियर के 10 ऐतिहासिक पल, जिन्होंने उन्हें बनाया फुटबॉल का महानायक

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी. इस फैसले से करोड़ों फैंस का दिल टूट गया. मेसी ने लगभग 20 सालों तक अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया. आइए मेसी के करियर के 10 ऐतिहासिक पल एक नजर डालते हैं.

लियोनेल मेसी के 10 ऐतिहासिक पल/ Image Source: AI

लियोनेल मेसी के 10 ऐतिहासिक पल/ Image Source: AI

Lionel Messi: 31 अगस्त 2026 को लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर अपने संन्यास की घोषणा कर दी. मेसी ने बतौर कप्तान हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि उनकी टीम अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मेसी के संन्यास से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. वह अब अर्जेंटीना के लिए नहीं खेलेंगे. आइए मेसी के करियर के 10 ऐतिहासिक पल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

विश्व कप में डेब्यू

विज्ञापन

विश्व कप 2006 में मेसी ने अर्जेंटीना का लिए डेब्यू किया. 18 साल की उम्र में मेसी ने वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था और सबसे कम उम्र में अर्जेंटीना के लिए विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने पहला इंटरनेशनल गोल भी विश्व कप 2006 में दागा था.

डिएगो माराडोना से मुलाकात

विज्ञापन

साल 2010 में उनकी मुलाकात अर्जेंटीना के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना से होती है, जो उस समय अर्जेंटीना के कोच भी थे. विश्व कप 2010 में मेसी एक स्टार खिलाड़ी के रूप में साउथ अफ्रीका गए थे. हालांकि क्वाटर्रफाइनल में अर्जेंटीना का सफर खत्म हो गया था.

स्कोरिंक रिकॉर्ड 2012 में तोड़ा

विज्ञापन

20 मार्च 2012 को मेसी ने ग्नेनाडा के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाकर सेसार रोड्रिगेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बार्सिलोना के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

साल 2012 को ऐसे बनाया यादगार

विज्ञापन

मेसी ने साल 2012 को यादगार बनाया और इस साल उन्होंने 91 गोल किए. उन्होंने बार्सिलोना के लिए 79 और अर्जेंटीना के लिए 12 गोल दागे और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए.

साल 2014 में बड़ा कारनामा

विज्ञापन

नवंबर 2014 में सेविला के खिलाफ तीन गोल करके मेस्सी ने टेल्मो जारा को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने ला लीगा के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर का खिताब हासिल किया.

ब्राजील को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन

साल 2021 में मेसी ने अर्जेंटीना के लिए शानदार प्रदर्शन किया और कोपा अमेरिका के फाइनल में ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया.

विश्व कप 2022 पर कब्जा

विज्ञापन

मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जिताया. अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताबी मुकाबला जीता था. उन्होंने इस विश्व कप में कुल 7 गोल दागे थे.

बैलोन डी ओर का खिताब

विज्ञापन

विश्व कप 2022 पर कब्जा जमाने के बाद मेसी ने साल 2023 में आठवीं बार बैलोन डी ओर का खिताब अपने नाम करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 8 गोल दागे. इस तरह उन्होंने विश्व कप इतिहास में कुल 21 गोल अपने नाम किए.

फीफा विश्व कप बना आखिरी सफर

विज्ञापन

अर्जेंटीना के लिए मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में आखिरी बार भाग लिया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. लेकिन स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ