लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया रिटायरमेंट, अब अपने देश के लिए नहीं खेलेगा दिग्गज

Lionel Messi retires from international football: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने संन्यास ले लिया है. वह अब इंटरनेशनल फुटबॉल नहीं खेलेंगे. हाल ही में मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि उनकी टीम फाइनल में हार गई थी.

लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास/ Image Source: PTI

लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास/ Image Source: PTI

Lionel Messi retires: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में आखिरी बार अर्जेंटीना के लिए खेला था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने देश की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था. हालांकि स्पेन से खिताबी मुकाबले हारने के बाद अर्जेंटीना का दिल टूट गया था.

विज्ञापन

देश के लिए लगभग दो दशक तक खेला

39 साल के मेसी ने अर्जेंटीना के लिए लगभग 2 दशक तक प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को साल 2022 में फीफा विश्व कप जिताया था. तब अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

विज्ञापन

मेसी अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 में भी बैक टू बैक वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहते थे. लेकिन स्पेन ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 125 गोल दागे हैं.

मेसी , सबसे ज्यादा इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं. मेसी ने अपने इंटरनेशनल करियर में शानदार प्रदर्शन किया और कई ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की.

विज्ञापन

मेसी ने लिखा भावुक मैसेज

अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए मेसी ने रिटायरमेंट की घोषणा की है. उन्होंने लिखा कि स्पेन से फीफा विश्व कप फाइनल 2026 हारने के बाद संन्यास का मन बना लिया था. लेकिन पिता के निधन के बाद उन्होंने संन्यास के फैसले पर मुहर लगा दी थी. मेसी के लिए ये फैसला काफी भावुक था.

विज्ञापन

नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

मेसी ने आगे लिखा कि उनके संन्यास के बाद नए खिलाड़ियों को अर्जेंटीना का प्रतिनिधत्व करने का मौका मिलेगा. देश में कई शानदार खिलाड़ी हैं और वह मौका पाने के हकदार भी हैं. इस दौरान मेसी ने अपने करोड़ों फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. अब मैदान के अंदर नहीं बल्कि स्टैंड में बैठकर वह अपने देश का हौसला बढ़ाएंगे. मेसी ने अपने परिवार, कोचों और टीम के खिलाड़ियों को भी शुक्रिया कहा है.

विज्ञापन

मेसी ने किया था भारत का दौरा

मेसी ने दिसंबर 2025 में भारत का दौरा किया था. वह 14 साल बाद भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया था. इस दौरान मेसी को भारत में जबरदस्त प्यार मिला था. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम भी लगा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ