भयंकर हादसे में बाल-बाल बचे भारतीय रेसर कुश मैनी, कार के उड़े परखच्चे; देखें VIDEO

Kush Maini Shocking Crash: रविवार का दिन भारतीय के फॉर्मूला ड्राइवर कुश मैनी के लिए बुरा सपना साबित हुआ, जहां वो एक भयानक एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए।

kush maini

kush maini

Kush Maini Shocking Crash: भारतीय रेसर कुश मैनी रविवार को अजरबैजान ग्रां प्री के दौरान एक भयानक एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। कुश मैनी ने 5वें स्थान के दौरान रेस शुरू की थी। रेस शुरू होने के बाद उनकी कार आगे नहीं बढ़ सकी। इस समय उनके पीछे रहे कई ड्राइवर ने उनकी कार से बचने की कोशिश की। कई ड्राइवर तो ऐसा करने में सफल रहे, लेकिन जर्मनी के ड्राइवर ओलिवर गोएथे और स्पैनिश ड्राइवर पेपे मार्टी कुश मैनी की कार से टकरा गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में भारतीय रेसर की कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। हालांकि वो लकी रहे और जैसे-तैसे कार से निकलने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी ड्राइवर को नहीं आई चोट

अच्छी बात यह है कि हादसे में मार्टी और गोएथे को भी कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस हादसे की वजह से तीनों ही खिलाड़ियों बुरी तरह घबरा गए हैं। हादसे के बाद सभी ड्राइवरों को मेडिकल टीम के पास ले जाया गया। फिलहाल मेडिकल टीम ने कुश मैनी और दुर्घटना में शामिल अन्य सभी ड्राइवरों को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि कुश मैनी इनविक्टा रेसिंग टीम के लिए फॉर्मूला 2 में ड्राइव करते हैं।

विज्ञापन

मैनी ने पांचवें स्थान से की थी रेस शुरू

मैनी इस समय फॉर्मूला 2 में अपने दूसरे साल में हैं और फॉर्मूला वन में जाने की उम्मीद कर करे हैं। वह अल्पाइन ड्राइवर एकेडमी के सदस्य भी हैं। इस तरह कुश की चाहत है कि वो फॉर्मूला वन के अगले सीजन में अल्पाइन टीम के रिजर्व ड्राइवर की भूमिका में रहें। इनविक्टा रेसिंग टीम के लिए रेस करते हुए मैनी ने मजबूत पांचवें स्थान पर क्वालीफाई किया था। शनिवार को स्प्रिंट रेस में पॉइंट्स गंवाने के बाद भारतीय रेसर को इसमें सुधार करने की उम्मीद थी। हालांकि बड़े पैमाने पर हुए हादसे के बाद उनकी रेस जल्दी और अचानक खत्म हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ