WTC Final Scenario: टीम इंडिया को बेंगलुरु टेस्ट में आठ विकेट से करारी हार मिली है। भारत ने कीवी टीम के सामने 107 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में हारने के बाद भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है। इस हार के बाद टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में जोर लगाना पडे़गा। एक नजर टीम को अब डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए क्या-क्या करना होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘कोई उम्मीद नहीं दिखती…’, जडेजा का बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया की हार तय?
भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले अब टोटल सात मैच खेलने हैं। टीम को इनमें से चार मैच जीतने की जरूरत है। बेंगलुरु में हारने के बाद टीम को अब कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के अगले दोनों मैच जीतने होंगे। यही नहीं, टीम को पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी दो मैच जीतने की दरकार होगी। इस तरह सात में से चार मैच जीतकर टीम इंडिया आसानी से फाइनल में जगह बना लेगी। लेकिन मान लीजिए टीम इंडिया इनमें से तीन मैच ही जीतती है तो फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने पर भारत की नजरें
भारत अगर इस बार भी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहता है तो यह लगातार तीसरी बार होगा, जब टीम ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है। टीम हालांकि अब तक एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है।
लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल
टीम को सबसे पहली बार न्यूजीलैंड जबकि दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। आईसीसी पहले ही यह ऐलान कर चुका है कि इस बार फाइनल मुकाबला अगले साल 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मैच के लिए 16 जून का रिजर्व डे भी रखा गया है।
ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर क्या BCCI के आगे झुक गया है पाकिस्तान? इस शर्त पर अब भी अड़ा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines