India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मैच में अभी तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी शानदार रही है। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस मैच की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। इसके अलावा मंधाना ने टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
स्मृति ने मिताली राज का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मृति मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मंधाना ने बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में मंधाना ने 27 चौके और शानदार छक्का लगाया। इसके साथ स्मृति ने टेस्ट क्रिकेट में किसी भी महिला क्रिकेटर के द्वारा सबसे ज्यादा चौके लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जो अब तक टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम था। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 87 चौके लगाए थे। वहीं अब स्मृति के नाम 90 चौके हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी?
स्मृति और शेफाली की जोड़ी ने रचा इतिहास
इस मैच मैच स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस मैच में शतक लगाए। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की साझेदारी की। जो महिला टेस्ट क्रिकेट में सलामी जोड़ी द्वारा दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 फाइनल से पहले धोनी का नया लुक रिवील, इंटरनेट पर वायरल हुए पूर्व भारतीय कैप्टन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ICC को हार का जिम्मेदार बताने वाले पूर्व दिग्गज पर भड़के हरभजन, बोले-अपनी बकवास…
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines