T20 WC 2024: ICC को हार का जिम्मेदार बताने वाले पूर्व दिग्गज पर भड़के हरभजन, बोले-अपनी बकवास...

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बौखलाकर टीम इंडिया को लेकर एक बयान दिया। अब हरभजन सिंह ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को लताड़ लगाई है।

harbhajan singh

harbhajan singh

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना में खेला गया था। गुयाना में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच को लेकर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आईसीसी पर पहले से ही जानबूझकर गुयाना को चुनने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को लताड़ लगाते हुए अपनी बकवास अपने पास रखने के लिए कहा है।

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर पर भड़के हरभजन सिंह

भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना में खेले गए सेमीफाइनल मैच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने कहा कि भारत का सेमीफाइनल मैच गुयाना में करके आईसीसी ने बाकी टीमों के साथ अन्याय किया है। अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करके वॉन ने लिखा कि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल भी गुयाना में होना चाहिए थे लेकिन आईसीसी ने तो ये पूरा आयोजन इंडिया के लिए किया है जो बाकी टीमों के लिए अन्याय है।

विज्ञापन

वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने माइकल वॉन को लताड़ लगाते हुए कहा कि दोनों टीमें एक ही मैदान पर खेली है। आपको क्या लगता है भारत के लिए गुयाना का मैदान अच्छा था? मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता तो एक फायदा था। क्या बकवास है? भारत ने इंग्लैंड को हर मोर्चे पर मात दी है इसको स्वीकार करके आगे बढ़ों और अपनी बकवास को अपने पास रखो..यहां तर्क की बात करो न की बकवास

विज्ञापन

भारत ने 68 रनों से जीता था मैच

सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 103 रन ही बना पाई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ