---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 World Cup 2024 फाइनल से पहले धोनी का नया लुक रिवील, इंटरनेट पर वायरल हुए पूर्व भारतीय कैप्टन

T20 World Cup 2024 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। फाइनल मैच से पहले सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खलबली मचा दी है। महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है, जो क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक टीम की इस जीत से बेहद खुश हैं और इंतजार कर रहे हैं कि भारतीय टीम फाइनल में भी अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करे। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर भारत की जीत और फाइनल मैच की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। लोगों को उनका ये नया लुक खूब पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल से पहले बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट, बारिश हुई तो कौन बनेगा विजेता?

---विज्ञापन---

फिर से बदली हेयर स्टाइल

महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेहतरीन हेयर स्टाइल के लिए शुरू से ही पहचाने जाते रहे हैं। कैप्टन कूल ने इस बार भी अपनी नई हेयर स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है। धोनी का ये नया लुक चंद ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया। इस लुक में कैप्टन कूल बहुत ही स्वीट और चॉर्मिंग नजर आ रहे हैं। धोनी के प्रशंसक उनकी इस तस्वीर को अपने अकाउंट से साझा भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार भिड़ चुका है भारत, देखें क्या रहे नतीजे

---विज्ञापन---

आलिम हकीम ने साझा की तस्वीर

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी की 4 तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “हमारे यंग, डॉयनमिक और हैंडसम महेंद्र सिंह धोनी। थाला (धोनी) के बाल काटने और उनके स्टाइल को मेंटेन करने में अलग ही आनंद है। वह बहुत ही नार्मल हैं, मुझे तस्वीर भी लेने देते हैं।”

---विज्ञापन---

देखें फैंस का रिएक्शन 

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jun 28, 2024 02:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola