हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India vs Uruguay Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच? जानें पूरी डिटेल्स

India vs Uruguay Live Streaming: पनामा के खिलाफ ड्रॉ खेलने और ब्राजील से मिली 0-4 से हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम अब दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम (PIC Credit - X)

India vs Uruguay Football Match Live Streaming: भारतीय फुटबॉल टीम इन दिनों फीफा फ्रेंडली मैचों की सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बेंगलुरु में 44वीं रैंकिंग वाली पनामा को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था. हालांकि, इसके बाद 3 अक्टूबर को कोलकाता में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम के सामने 20वीं रैंकिंग वाली दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे की कड़ी चुनौती होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 6 अक्टूबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप भारत-उरुग्वे के बीच होने वाले फुटबॉल मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

ब्राजील से हार के बाद वापसी पर होगी नजर

ब्राजील के खिलाफ 0-4 से हार के बावजूद भारतीय टीम के लिए कुछ सकारात्मक चीजें भी रहीं. हेड कोच खालिद जमील को खासतौर पर मुकाबले के शुरुआती 25 मिनट में टीम का बेहतर तालमेल, डिफेंस में मजबूती और काउंटर अटैक की कोशिश पसंद आई. ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने भी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के इन पहलुओं की तारीफ की थी. अब भारत की कोशिश इन सीख को उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले में लागू करने की होगी.

फीफा रैंकिंग में भारत 138वें स्थान पर है, जबकि उरुग्वे 20वें नंबर पर है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला. भारत की कोशिश उरुग्वे को कड़ी चुनौती देने और कम से कम ड्रॉ हासिल करने की होगी. भारत की नजरें रयान विलियम्स पर भी रहेंगी. उन्होंने पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मुकाबले में टीम के लिए गोल किया था. एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

भारत बनाम उरुग्वे फुटबॉल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और उरुग्वे के बीच फुटबॉल मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत vs उरुग्वे मैच?

भारत और उरुग्वे के बीच फुटबॉल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

कहां देखें भारत vs उरुग्वे मैच लाइव?

भारतीय फैंस भारत बनाम उरुग्वे फुटबॉल मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भी उठा सकते हैं.

भारत बनाम उरुग्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और उरुग्वे की टीमें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब तक सिर्फ दो बार आमने-सामने आई हैं. इन दोनों मुकाबलों में उरुग्वे का पलड़ा भारी रहा है और उसने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. भारत और उरुग्वे की पहली भिड़ंत 1982 के नेहरू कप में हुई थी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत की ओर से मानस भट्टाचार्य ने एकमात्र गोल किया था. इसके बाद दोनों टीमें 2001 में कोच्चि में आयोजित मिलेनियम सुपर सॉकर कप में भिड़ीं. इस मुकाबले में उरुग्वे की बी टीम ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को लेकर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा – वह हमारी तरह नहीं है…

India vs Uruguay: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड

गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार.

विज्ञापन

डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीस, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबम.

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियान, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निकसन, मोहम्मद सनन, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद.

विज्ञापन

फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह.

उरुग्वे का स्क्वॉड

गोलकीपर: सैंटियागो मेले, क्रिस्टोफर फ़िएरमारिन, इग्नासियो डी अरुबारेना, सेबेस्टियन जाउम, थियागो कार्डोज़ो.

विज्ञापन

डिफेंडर: केविन अमारो, जोस लुइस रोड्रिग्ज, गुइलेर्मो वेरेला, नाहितन नंदेज़, सैंटियागो मोरिनो, निकोलस मारीचल, रोनाल्ड अराउजो, अलेक्जेंडर बारबोज़ा, जोस मारिया जिमेनेज, जुआन रोड्रिग्ज, सेबेस्टियन बोसेली, सैंटियागो ब्यूनो, सेबेस्टियन कैसरेस, माथियास ओलिवेरा, जोक्विन पिक्वेरेज़, लुकास ओलाज़ा, मार्सेलो साराची, जुआन मैनुअल सनाब्रिया.

मिडफील्डर: एमिलियानो मार्टिनेज, लुकास टोरेइरा, रोड्रिगो बेंटनकुर, फेसुंडो बर्नाल, सैंटियागो होमेनचेंको, अगस्टिन कैनोबियो, मटियास अबाल्डो, फेसुंडो पेलिस्ट्री, लुसियानो रोड्रिगेज, मैक्सिमिलियानो अराउजो, लुकास विलाल्बा, ब्रायन रोड्रिगेज, रोड्रिगो ज़लाज़ार, डिएगो रॉसी, जियोर्जियन डी अर्रास्काएटा.

विज्ञापन

फॉरवर्ड: मार्टिन सैट्रिआनो, अगस्टिन ए मार्टिनेज, रोड्रिगो एगुइरे, फेडेरिको विनास, मिगुएल मेरेंटिएल, डार्विन नुनेज़, अल्वारो रोड्रिग्ज.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में बजा भारत का डंका, ये 5 एथलीट अकेले ही जीत लाए 15 मेडल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola