India Vs Sri Lanka Second ODI Match Analysis: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के सामने 241 रन की चुनौती थी, लेकिन भारतीय टीम 208 रन सिमट गई। श्रीलंका की टीम कागज पर भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती, लेकिन पड़ोसी देश के युवा खिलाड़ियों ने अपनी स्किल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेय्यस अय्यर को एक्सपोज कर दिया। भारतीय टीम को दूसरे वनडे में 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी खुलकर बल्लेबाजों की कमियों पर बात की और कहा कि बीच के ओवरों में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। इसलिए हम मैच हारे। जाहिर है कि मिडिल ऑर्डर अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है।
विराट कोहली
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से विराट कोहली का दो मैचों में प्रदर्शन उनके कद के अनुरुप नहीं रहा है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने उन्हें खेलने ही नहीं दिया है। दूसरे वनडे में कोहली सिर्फ 14 रन बना पाए और वांडरसे ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
केएल राहुल
32 रनों की हार के लिए केएल राहुल सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं। मध्य क्रम के बल्लेबाज केएल राहुल वांडरसे के आगे पानी मांगते नजर आए और श्रीलंकाई गेंदबाज ने 2 गेंदों में उनका काम तमाम कर दिया। केएल राहुल खाता भी नहीं खोल पाए।
श्रेय्यस अय्यर
गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने श्रेय्यस अय्यर को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा। अय्यर एक बार फिर फेल हुए और सिर्फ 7 रन बना पाए। वांडरसे ने उन्हें भी एलबीडब्ल्यू आउट किया।
ये भी पढ़ेंः 241 बनाने में कैसे छूट गए टीम इंडिया के पसीने, ये 3 रहे बड़े कारण
शिवम दुबे
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टीम में क्यों जगह दी गई है? ये समझ से परे हैं। शिवम दुबे को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। लेकिन दुबे को वांडरसे ने खाता भी नहीं खोलने दिया। दुबे की पारी सिर्फ 4 गेंदों तक चली और टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर एक्सपोज होता गया।
शुभमन गिल
रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने वाले शुभमन गिल शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं। लेकिन अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पा रहे हैं। पहले वनडे में भी ऐसा देखा गया था। जब अच्छी शुरुआत को शुभमन गिल बड़ा नहीं पाए। दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने 44 गेंदें खेलीं। जाहिर है कि उनकी नजरें जम चुकी थीं, लेकिन वांडरसे ने उन्हें कैच करा दिया।
शुभमन गिल जब तक 30-35 रन की पारी को बड़ा नहीं करेंगे। उनके खेल का असर बड़ा नहीं होगा। रोहित के आउट होने के बाद तो उन्हें बड़ी पारी खेलनी ही चाहिए थी, जब आपको ये पता हो कि पहले मैच में क्या हुआ था, लेकिन शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा की तरह इम्पैक्ट नहीं डाल पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines