IND Vs SL 2ND ODI: 241 बनाने में कैसे छूट गए टीम इंडिया के पसीने, ये 3 रहे बड़े कारण

IND Vs SL 2ND ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच में कोलंबो में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज के बुरी तरह से फ्लॉप रहे और टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के बाद श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

MS Dhoni (43)

IND Vs SL 2ND ODI: श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 32 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज करते हुए 9 विकेट 240 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते टीम इंडिया 208 रन पर ही सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजों के पास जेफ्री वेंडरसे और असलंका की फिरकी का कोई भी जवाब नहीं था। जेफ्री वेंडरसे ने 6 विकेट हासिल किए जबकि असलंका ने तीन विकेट हासिल किए। तो आइये जानते हैं कि वो तीन कारण जिस वजह से टीम इंडिया को करना पड़ा हार का सामना।

विज्ञापन

खराब शॉट सलेक्शन

विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का शॉट सलेक्शन कुछ खास नहीं था। केएल राहुल, शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर अपने शॉट सलेक्शन की वजह से आउट हुए थे। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। वहीं, श्रीलंका को मैच में वापसी करने का मौका मिल गया। अगर ये बल्लेबाज थोड़ी देर और रुक जाते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।

विज्ञापन

लेग स्पिनर के खिलाफ कमजोरी

विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर कई बार लेग स्पिनर्स का शिकार बने हैं। श्रीलंका ने आज इन तीनों खिलाड़ियों की इसी कमजोरी का फायदा उठाया। ये तीनों ही जेफ्री वेंडरसे की गेंद पर आउट हुए। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को तो पैर जमाने का मौका नहीं मिला। मिडिल ऑर्डर के पूरी तरह से फेल होने की वजह से टीम इंडिया की मुसीबत और ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन


पिच को अच्छे से ना समझना

टीम के बल्लेबाज कोलंबो की पिच को अभी तक अच्छी तरह से समझ नहीं पाए हैं। पहले मैच में भी अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे थे। दूसरे मैच में भी टीम इंडिया के साथ यही हुआ है। टीम इंडिया को लगातार दी मैचों में इसी तरह के हालात का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया को एक बार फिर से अपनी प्लानिंग को लेकर सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ