IND Vs SL 2nd ODI: जेफ्री वेंडरसे ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

IND Vs SL 2nd ODI: श्रीलंका के लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे की फिरकी पर भारतीय बल्लेबाज नाचते हुए नजर आए। उन्होंने रोहित शर्मा-कोहली सहित टीम इंडिया के पूरे टॉप ऑर्डर को आउट कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

MS Dhoni (42)

IND Vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कोलंबो में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे के आगे कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित 6 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी फिरकी के आगे कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

हसरंगा की जगह मिली थी टीम में जगह

विज्ञापन

श्रीलंका को दूसरे मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा था। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से हसरंगा पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में जेफ्री वेंडरसे को टीम में शामिल किया गया था। अपने कमबैक मैच में ही उन्होंने धमाल मचा दिया।

विज्ञापन

बनाए ये बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में 6 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। वो दुनिया के दूसरे कलाई के स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने भारत 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। आज से तीस साल पहले यही कारनामा पाकिस्तान के मुश्ताक अहमद ने किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ 36 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं, आज जेफ्री वेंडरसे ने 6 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ