India vs Sri Lanka: टीम इंडिया इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां शुभमन गिल की कप्तानी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रहा है। इस दौरे पर भारतीय टीम अपना आखिरी मैच 15 जुलाई को खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया एक नए कोच और नए कप्तान के साथ जा सकती है। श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में कौन टीम इंडिया का कप्तान होगा ये बड़ा सवाल है।
लंबे ब्रेक पर रोहित शर्मा
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अब रोहित शर्मा लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में उनके श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने की संभावनाए भी काफी कम बताई जा रही है। रोहित के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस दौरे के लिए आराम दिया जा सकता है। जुलाई के आखिर में भारत को श्रीलंका के साथ वनडे और टी20 दोनों सीरीज खेलनी है। टी20 इंटरनेशनल से तो रोहित और विराट पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर दो खिलाड़ियों का नामों पर चर्चा हो रही है।
केएल राहुल या हार्दिक पांड्या
श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। इसके अलावा हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए भी कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन दूसरी केएल राहुल भी हैं। बीसीसीआई केएल राहुल को भी अनदेखा नहीं कर सकती है। आईपीएल 2024 के बाद से केएल राहुल क्रिकेट मैदान से दूर बने हुए हैं, उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी टीम में मौका नहीं मिला था। लेकिन अब राहुल श्रीलंका दौरे से टीम में वापसी कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई वनडे सीरीज में केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में एक बार फिर राहुल कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
BCCI सूत्र ने दी जानकारी
पीटीआई से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि रोहित और विराट खुद ही वनडे टीम में वापसी के संकेत देंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जो उनके लिए काफी है। अगले कुछ महीनों में ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट मैचों पर ज्यादा ध्यान देंगे, क्योंकि टीम इंडिया को सितंबर से लेकर जनवरी 2025 तक 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।
ये भी पढ़ें:- WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
ये भी पढ़ें:- Video: चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आया सामने, जानें कब-कब होंगे Team India के मैच
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
39 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines