IND vs SL: कोलंबो की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

India vs Sri Lanka ODI Colombo Pitch Average Score: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में पहला टी-20 शुक्रवार, 2 अगस्त को खेला जाएगा। कोलंबो की की पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजों किसे मिलेगी मदद, आइए जानते हैं।

India vs Sri Lanka ODI Colombo Pitch Average Score

India vs Sri Lanka ODI Colombo Pitch Average Score

India vs Sri Lanka ODI Colombo Pitch Average Score: भारत-श्रीलंका के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये सीरीज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी। भारतीय समयानुसार ये मुकाबले दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो वहीं एक बार फिर विराट कोहली की बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि कोलंबो की पिच कैसी रह सकती है और इस पर औसत कितने रन बन सकते हैं।

विज्ञापन

करीब 250 रन रह सकता है ऐवरेज स्कोर

कोलंबो की पिच की बात करें तो इस पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे पिच स्पिनरों को मदद करती जाएगी। हालांकि शुरुआत में पिच ठोस रहने की उम्मीद है। जिससे गेंद के उछाल पर बल्लेबाजी आसान रह सकती है। बाद में इस पर मुश्किलें बढ़ेंगी। ऐसे में यदि टीम इंडिया पहले टॉस जीतती है तो पहले बल्लेबाजी कर सकती है। उम्मीद है कि भारतीय टीम में स्पिन के ज्यादा विकल्प रखे जा सकते हैं। बता दें कि 2020 के बाद से कोलंबो में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर करीब 250 रन रहा है। यानी यहां बल्लेबाजों को धीमी पिच पर थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने दिखाया था जलवा

पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च टीम स्कोर टीम इंडिया ने बनाया था। टीम इंडिया ने यहां पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट पर 356 रन जड़े थे। जिसमें टीम इंडिया ने 228 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ 17 सितंबर 2023 को खेले गए एशिया कप के मैच में श्रीलंका की टीम मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे 50 रन पर ढेर हो गई थी। सिराज ने 6 विकेट झटके थे। टीम इंडिया ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस तरह इस मैदान पर एक बार फिर भारतीय टीम का जलवा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, हर्षित राणा, रियान पराग, अक्षर पटेल।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के खिलाफ श्रीलंका की वनडे टीम: 

चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, जेनिथ लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, निशान मदुष्का, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मोहम्मद शिराज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ