IND vs SA: 16 विकेट, 245 रन, दूसरे दिन चला रवींद्र जडेजा का जादू, भारत ने बरकरार रखा दबदबा

India vs South Africa: कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 15 नवंबर को मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने खराब खेल दिखाया. हालांकि बाद में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन कर अपना दबदबा बरकरार रखा. दूसरे दिन रवींद्र जडेजा हीरो बने.

cricket News - 2025-11-15T163823.859

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जा रहा है. पहले दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सके और टीम 159 रनों पर ही सिमट गई थी. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था और 5 विकेट लिए थे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 37/1 रन बना लिए थे. हालांकि दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. दूसरे दिन कुल 16 विकेट गिरे, जबकि दोनों टीमों ने मिलाकर 245 रन बनाए.

विज्ञापन

दूसरे दिन भारत की खराब बल्लेबाजी

दूसरे दिन भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 27 गेंदों में 12 रन बनाकर पहले दिन ही आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे दिन केएल राहुल ने खासा प्रभावित नहीं किया. वह 119 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 82 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए. उन्होंने 3 गेंदों में 4 रन बनाए. इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा 27-27 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह भारतीय टीम दूसरे दिन पहली पारी में 62.2 ओवर में 189 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4 और मार्को जान्सन ने 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

भारत ने बनाई 30 रनों की बढ़त

भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त मिली. जिसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका ने फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया. सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन 23 गेंदों में 11 और एडेन मार्करम 23 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा वियान मुल्डर 11 रन पर आउट हुए. वहीं टोनी डी जोरजी 2 रन बनाकर लौटे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 35 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना चुकी है. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन कमाल किया. उन्होंने 13 ओवर में 29 रन खर्च कर 4 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ