IND vs NZ 1st Test Day 1: IND vs NZ 1st Test Day 1: बारिश की वजह से पहले दिन का खेल हुआ रद्द, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IND VS NZ 1st Test Live (2)

India vs New zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। थोड़ी देर में टॉस होगा। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरने के लिए तैयार है। वहीं न्यूजीलैंड अपने पहले मैच में केन विलियमसन को मिस करेगी।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें पल पल की अपडेट…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

बारिश की वजह से पहले दिन का खेल हुआ रद्द

बेंगलुरु में 16 अक्टूबर को दिन भर बारिश हुई, जिसकी वजह से अंपायर को बाद में मुकाबला रद्द करना पड़ा। दर्शक मायूस भी हो गए।

अंपायर ले रहे हैं जायजा

बेंगलुरु में बारिश रुक चुकी है। अंपायर मैदान का मुआयना कर रहे हैं। दर्शकों को अच्छे संकेत मिलने की उम्मीद है

बेंगलुरु में बारिश रुकी

बेंगलुरु में बारिश रुक चुकी है। हालांकि चारों ओर काले बादल छाए हुए हैं। मुकाबला थोड़ी देर में शुरू हो सकता है

बारिश के चलते धुल गया पहला सेशन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन का खेल धुल गया है। लगातार बारिश की वजह से अब तक टॉस भी नहीं हो सका है।

बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

परिस्थिति को देखते हुए भारत 3 मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। दलीप ट्रॉफी का एक मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां तेज गेंदबाजों को अधिक विकेट मिली थी

बेंगलुरु में बारिश रुकी, थोड़ी देर में टॉस को लेकर आएगा अपडेट

फैंस के लिए खुशी की खबर है। बेंगलुरु में बारिश रुक गई है। थोड़ी देर में टॉस हो सकता है

भारतीय खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे

मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे। लेकिन अभी भी हल्की बारिश हो रही है। टॉस थोड़ी देर बाद होने की संभावना है।

तेज बारिश की वजह से मुकाबले में देरी

तेज बारिश की वजह से मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। अंपायर थोड़ी देर बाद निरीक्षण करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ