IND vs NZ: पुणे टेस्ट में इन 4 पर नजर, रोहित शर्मा किन 2 पर लगाएंगे दांव

India vs New Zealand 2nd Test: पुणे टेस्ट में आज फैंस की नजरें 4 भारतीय खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। जिसमें से कप्तान रोहित शर्मा 2 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकते हैं।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज पुणे में खेला जा रहा है। आज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फैंस को थोड़ा चौंका सकती है। मैच से पहले अटकलें लगाई जा रही है कि बेंगलुरु टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाने वाले सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। अब पुणे टेस्ट से को लेकर फैंस की नजरें इन 4 खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं, जिनमें से 2 खिलाड़ियों पर रोहित शर्मा दांव खेल सकते हैं।

विज्ञापन

इन 4 खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

पुणे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। जिसमें शुभमन गिल, सरफराज खान, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप। बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज खान और मोहम्मद सिराज को खेलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

तो वहीं शुभमन गिल और आकाश दीप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थी। लेकिन अब गिल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, जिसके बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या पहले मैच में शतक ठोकने वाले सरफराज खान पुणे टेस्ट से बाहर हो जाएंगे। हालांकि ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं बेंगलुरु टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे थे। सिराज का मौजूदा फॉर्म भी कुछ खास नहीं है। जिसके चलते उनको पुणे टेस्ट से ड्रॉप किया जा सकता है। पुणे टेस्ट में रोहित शर्मा दूसरे तेज गेंदबाज आकाश दीप पर दांव खेल सकते हैं।

विज्ञापन

जिन्होंने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं मैच से आकाश दीप को नेट पर भी जमकर गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। ऐसे में आज कप्तान रोहित अपने दो बड़े हथियार सरफराज खान और आकाश दीप पर दांव खेल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ