IND vs NZ: पुणे टेस्ट में केएल राहुल खेलेंगे या नहीं, गौतम गंभीर ने कर दिया साफ

India vs New Zealand 2nd Test: पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान सामने आया है। केएल राहुल के खेलने को लेकर भी बड़ा अपडेट मिल गया है।

kl rahul

kl rahul

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पुणे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

विज्ञापन

वहीं पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है कि दूसरे टेस्ट से केएल राहुल का पत्ता कट सकता है। लेकिन अब टीम इंडिया के हेड कोच ने प्लेइंग इलेवन को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाया है। गंभीर के बयान से बड़ा हिंट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है कि केएल राहुल पुणे टेस्ट में खेलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या पुणे टेस्ट में खेलेंगे सरफराज खान?

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने आलोचकों को लताड़ा

पुणे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को लताड़ लगाई है। गौतम गंभीर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, “सोशल मीडिया टीम की प्लेइंग इलेवन तय नहीं करता है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि सोशल मीडिया या एक्सपर्ट क्या सोचते हैं, यह महत्वपूर्ण है कि प्रबंधन क्या सोचता है, कानपुर की मुश्किल पिच पर अच्छी पारी खेली। हां, वह बड़े रन बनाना चाहेंगे, यह मैनेजमेंट राहुल का समर्थन करना चाहता है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

बेंगलुरु टेस्ट में किया था खराब प्रदर्शन

बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को निराश किया था। इस मैच की पहली पारी में तो राहुल खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं दूसरी पारी में जब टीम को एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, तब राहुल महज 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर केएल राहुल को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो राहुल को टीम से ड्रॉप करने की मांग कर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ