IND vs NZ: बारिश बिगाड़ेगी खेल, या फैंस उठा पाएंगे पूरे मैच का लुत्फ? जानें कैसा रहेगा मौसम

India New Zealand T20 Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को खेला जाएगा. ये मैच रायपुर में खेला जाएगा, ऐसे में आइए नजर डालते हैं 23 जनवरी को रायपुर का मौसम कैसा रहने वाला है?

भारत और न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. नागपुर में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार 48 रनों से जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया अपने नाम कर 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज को 1-1 से बराबर करने की नियत से उतरेगी. आइए जानते हैं रायपुर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

23 जनवरी को रायपुर का मौसम साफ रहने वाला है. तापमान 28 डिग्री रहेगा. दिन भर धूप खिली रहेगी. बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है, जबकि हवा 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग की मानें तो बारिश मुकाबले में खलल नहीं डालेगी और फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ ले सकते हैं.

विज्ञापन

कैसा खेलेगी पिच?

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट होती है, जिससे बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. बल्लेबाज इस पिच पर शॉट खेलने में सहज महसूस करते हैं, जबकि गेंदबाजों को उछाल भी मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग या सीम मूवमेंट मिल सकती है. हालांकि गेंद पुरानी होने के बाद गेंदबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

IND vs NZ T20I 2026: टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ