IND vs NZ 1st Test : बेंगलुरु टेस्ट में भारत की हार, न्यूजीलैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त

India vs New Zealand 1st Test Day 5Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया।

IND vs NZ

IND vs NZ

India vs New Zealand 1st Test Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की दूसरी पारी के बाद न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए महज 107 रनों का लक्ष्य था। जिसको कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर पहले सेशन में ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से दोनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किए थे।

विज्ञापन

पांचवें दिन दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बिल यंग ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रचिन रवींद्र ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया। रचिन ने दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें हाइलाइट…

LIVE UPDATES

भारत को मिली हार

बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया है। इस मैच को जीतने के लिए कीवी टीम के सामने 107 रनों का लक्ष्य था। जिसको पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

ड्वेन कॉन्वे आउट

न्यूजीलैंड को ड्वेन कॉन्वे के रूप में न्यूजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका लगा है। बुमराह ने कॉन्वे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 35/2

भारत की शानदार शुरुआत

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की है। 5 ओवर में महज 8 रन खर्च किए हैं और एक विकेट भी हासिल किया है।

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

पांचवें दिन का शुरू होने के साथ ही न्यूजीलैंड को पहला बड़ा झटका लग चुका है। टॉम लेथम बिना खाता खोले आउट हुए। बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है।

5वें दिन का खेल शुरू

बेंगलुरु टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के पास 106 रन की बढ़त है।

10:15 बजे शुरू होगा मैच

फिलहाल दोनों टीमें खेलने के लिए तैयार है। पांचवें दिन का खेल अब 10:15 बजे शुरू होगा। फिलहाल मैदान के ऊपर बादल छाए हुए हैं।

पिच से हटाए गए कवर

बेंगलुरु में बारिश रुक चुकी है और पिच से कवर भी हटाए जा चुके हैं। थोड़ी देर में मैच शुरू होने की संभावना है।

इस टाइम होगा मैदान का निरिक्षण

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरिक्षण अब 9:45 बजे होगा। उसके बाद पता चल पाएगा मैच किस टाइम शुरू होगा।

देरी से शुरू होगा मैच

बारिश के चलते आज पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। पहले मैच शुरू होने का समय सुबह 9:15 था।

बेंगलुरु में बारिश रुकी

बेंगलुरु में अब बारिश रुक चुकी है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अभी मैदान का कुछ हिस्सा गिला है और पिच पर भी कवर ढके हुए हैं।

बेंगलुरु के मौसम पर ताजा अपडेट

मैच शुरू होने से पहले बेंगलुरु में बारिश हो रही है। जिसके चलते अभी कहां नहीं जा सकता है की मैच किस समय शुरू होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ