IND vs NZ: कोहरा या बारिश, पहले टी-20 मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

IND vs NZ Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. 21 जनवरी को आइए जानते हैं मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

भारत और न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड

IND vs NZ Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा. वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार का बदला लेने के लिए अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. पहला टी-20 मैच नागपुर में खेला जाएगा. आइए जानते हैं 21 जनवरी को नागपुर का मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

21 जनवरी को नागपुर का तापमान 29 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. जबकि नमी 42 फीसदी रहेगी. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. धूप खिली रहेगी. मौसम साफ रहेगा. ऐसे में मैच पर बारिश या कोहरे का खतरा नहीं है.

विज्ञापन

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

पहले टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. फैंस यहां अलग-अलग भाषा में मैच की कमेंट्री सुन सकते हैं.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखदिनसमय (IST)स्थान (Venue)
1st T20I21 जनवरी, 2026बुधवारशाम 7:00 बजेवीसीए स्टेडियम, नागपुर
2nd T20I23 जनवरी, 2026शुक्रवारशाम 7:00 बजेशहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर
3rd T20I25 जनवरी, 2026रविवारशाम 7:00 बजेबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
4th T20I28 जनवरी, 2026बुधवारशाम 7:00 बजेACA-VDCA स्टेडियम, विशाखापट्टनम
5th T20I31 जनवरी, 2026शनिवारशाम 7:00 बजेग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

IND vs NZ T20I 2026: टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ