India vs England 4th Test: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ दर्द के कारण तीसरे टेस्ट मैच में खेल नहीं पाए थे। जिसके बाद श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई की तरफ से मैच खेलना था लेकिन पीठ दर्द के चलते अय्यर ने मैच खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद अय्यर की चोट की लेकर नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की तरफ से एक बड़ा खुलासा किया गया है।
‘फिट होने के बाद भी नहीं खेले रणजी मैच’
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी चोट को लेकर श्रेयस अय्यर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित किया था कि वो पीठ दर्द के चलते रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जिसके बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी खेल विज्ञान और चिकित्सा के प्रमुख नितिन पटेल ने चयनकर्ताओं को एक ईमेल में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि श्रेयस अय्यर फिट थे और चयन के लिए उपलब्ध थे। टीम इंडिया से उनके जाने के बाद फिलहाल किसी ताजा चोट की खबर नहीं है। दरअसल रणजी ट्रॉफी 2024 के क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई का मुकाबला शुक्रवार को बडौदा के साथ होना है। इस मैच में अब अय्यर नहीं खेलेंगे।
क्या आईपीएल 2024 खेल पाएंगे अय्यर?
इंग्लैंड के साथ होने वाली चौथे टेस्ट मैच से भी श्रेयस अय्यर बाहर हैं। हालांकि उनकी चोट को लेकर अभी कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अब श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 में खेल पाएंगे, क्या अय्यर आईपीएल से पहले फिट हो पाएंगे?
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अय्यर का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के खेले गए पहले दो मैचों में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके बाद से अय्यर पर काफी सवाल भी उठने लगे थे। पहले मैच की दोनों पारियों में अय्यर ने क्रमश: 35, 13 और दूसरे मैच की दोनों पारियों में 27, 39 रन बनाए थे। अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हर टेस्ट मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में लगाई छलांग, जानें 73वें से 15वें स्थान तक का सफर
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह खेलना चाहते थे रांची टेस्ट, फिर क्यों दिया मैनेजमेंट ने आराम?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भारत की सीरीज जीतने पर नजर, जानें कैसा है रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines