India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान को डेब्यू करने का मौका मिला है। बल्लेबाज लंबे समय से टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार बल्लेबाज को भारत के लिए खेलने का मौका मिल गया है। सरफराज खान का डेब्यू होने बाद उन्हें एक अनोखा फोन कॉल आया है, जिसका रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर आ गया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वह शख्स जिसके साथ सरफराज खान की बातचीत वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रजत पाटीदार ने फिर किया निराश, क्या देवदत्त पडिक्कल को मिलना चाहिए था मौका?
‘सरफराज को अनोखा बधाई’
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट में सरफराज खान ने डेब्यू करने के साथ ही शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। सरफराज ने इस मैच की पहली पारी में 66 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान बल्लेबाज ने 9 चौके और एक छक्के भी लगाए हैं। सरफराज खान को जब लंबे समय से टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी, वह चर्चा के विषय बन गए थे, फैंस मांग कर रहे थे कि खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए। अब जब उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया है, तो सभी खूब बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में सरफराज खान को बधाई देने के लिए एक अनोखा कॉल आया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : ‘मेरी गलती थी,’ सरफराज खान को रन आउट कराने के बाद भावुक हुए रवींद्र जडेजा
‘मुझे डर लग गया था’
सरफराज खान ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने भाई जो कि अंडर 19 के लिए खेलता है उन्हें फोन किया था। इस दौरान सरफराज और उनके भाई मुशीर खान ने बल्लेबाज के डेब्यू पर और पहली पारी में प्रदर्शन पर चर्चा किया। सरफराज खान ने अपने भाई से पूछा कि मैं कैसा खेल रहा था। उधर से मुशीर ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत शानदार खेल रहे थे। मुशीर ने कहा कि हालांकि एक बार तो मैं डर गया था कि कहीं आप आउट न हो जाएं। मुशीर ने कहा था कि जब आपने स्वीप शॉट खेला, तो मुझे डर लग गया था। सरफराज ने अपने भाई को अपना कैप भी दिखाया, जो कि उन्हें डेब्यू करने के समय मिला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रन आउट पर सरफराज खान ने खोला राज, बताया किसकी थी गलती
‘जल्दी ही तुम भी खेलने आओगे’
सरफराज खान ने अपने भाई को कैप दिखाते हुए कहा कि एक दिन तुम भी यहां खेलने के लिए आओगे। उन्होंने कहा कि मैं जब भी डिमोटिवेट होता हूं, अपने भाई को खेलते देखता हूं। क्यों कि वह भी मेरे अंदाज में ही खेलता है। बता दें कि भारत अंडर 19 का विश्व कप फाइनल भले ही हार गया हो, लेकिन मुशीर खान ने अपना धमाका कर दिखाया है। मुशीर खान ने इस विश्व कप में शतकीय पारी भी खेली है और अपनी टीम को जीत दिलाया था। ऐसे में उन्होंने फैंस को अपने प्रदर्शन से दिखा दिया था कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी डेब्यू कर सकते हैं। एक पल ऐसा भी आ गया था, जब मुशीर इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे, हालांकि बाद में भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन ने उन्हें पीछे धकेल दिया था।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
12 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines