India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया है। रोहित शर्मा ने मैच के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की है। रोहित ने आते ही दिखा दिया कि वह भी इंग्लिश गेंदबाजों की बैजबॉल अंदाज में कुटाई कर सकते हैं। मैच की पहली पारी में रोहित का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन दूसरी पारी में रोहित 24 रन बनाकर अभी भी नाबाद खेल रहे हैं। रोहित शर्मा इस दौरान 4 चौके भी लगा चुके हैं। रोहित की यह पारी भले ही छोटी लग रही हो, लेकिन खिलाड़ी ने इस पारी के साथ ही एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- CSK के स्टार खिलाड़ी ने मंगवाया ऑनलाइन खाना, हो गया मोए- मोए
रोहित ने हासिल किया ने माइलस्टोन
रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 20 रन बनाने के साथ ही अपने 4000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। रोहित ने यह कारनामा अपनी 100वीं टेस्ट इनिंग में पूरा किया है। वह अपना 58वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इसी मैच की दूसरी पारी में कप्तान ने यह माइलस्टोन हासिल किया है। वह भारत के लिए 4000 टेस्ट रन बनाने वाले 17वें बल्लेबाज बने हैं। इस माइलस्टोन को हासिल करने तक रोहित शर्मा के बल्ले से 438 चौके और 80 छक्के भी निकल चुके हैं। खिलाड़ी अभी तक 11 शतकीय पारी खेल चुके हैं, जबकि 16 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 5 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विवादों से घिरा है अंपायर्स कॉल, फिर भी क्यों नहीं बदले जा रहे नियम? जानें बड़ी वजह
टेस्ट सीरीज जीतने के करीब भारत
भारतीय टीम एक और टेस्ट सीरीज जीतने के कगार पर खड़ी है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। शुरुआती 3 मैचों में से भारत ने 2 मैच अपने नाम कर लिए थे, जबकि एक मैच इंग्लैंड के नाम रहा था। अब सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। भारत इस मैच में भी जीत के करीब पहुंच चुका है। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत अभी तक बिना विकेट गवाए 40 रन बना चुका है। ऐसे में 152 और बनाते ही यह मैच रोहित की सेना के नाम हो जाएगा। इसके साथ ही यह सीरीज भी भारतीय टीम के नाम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रांची टेस्ट में अश्विन ने बनाया ‘महारिकॉर्ड,’ अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे
रविचंद्रन अश्विन ने कराई वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में भारत की जीत मुश्किल लग रही थी। मैच के दूसरे दिन तक यह मैच इंग्लैंड के पक्ष में जाता दिख रहा था, फिर भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मैच के तीसरे दिन अपनी शानदार गेंदबाजी का एक नमूना पेश किया। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इससे विरोधी टीम की कमर टूट गई और 145 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण जो मैच इंग्लैंड के पक्ष में जाता दिख रहा था, वह अब भारत के पक्ष में आ गया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
27 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
40 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines