India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रहा है। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली है। इस पारी के दौरान भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी गलती कर दी है। इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। रविचंद्रन अश्विन जब बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान 102वां ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन ने यह गलती कर दी है। इसको लेकर अंपायर ने भारतीय टीम पर 5 रनों का जुर्माना लगाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जडेजा का प्रदर्शन देख पूर्व कोच को याद आए डॉन ब्रैडमैन, ऑलराउंडर को लेकर कही बड़ी बात
क्या है पूरा माजरा
102वां ओवर में गेंदबाजी के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज रेहान अहमद आए थे। इस दौरान अहमद की ओवर की चौथी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने गेंद पर शॉट लगाकर सिंगल के लिए भागे। इस दौरान खिलाड़ी से एक गलती हो गई। अश्विन पिच के बीच से होते हुए भागने लगे। किसी भी खिलाड़ी को विकेट के सामने से भागने की इजाजत नहीं होती है, इससे पिच को नुकसान पहुंचता है। बावजूद इसके अश्विन सिंगल लेने के लिए बीच पिच से भागने लगे, इसके कारण से अंपायर जोएल विल्सन ने भारतीय टीम पर 5 रन का जुर्माना लगा दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 3rd Test Live: रवींद्र जडेजा 112 रन बनाकर हुए आउट, टीम इंडिया का बढ़ी मुश्किलें
इंग्लैंड को मिलेंगे 5 मुफ्त रन
अब जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी, तो उन्हें 5 रन मुफ्त का मिल जाएगा। इंग्लैंड की पारी की शुरुआत 5-0 से होने वाली है। ऐसे में अश्विन की एक छोटी सी गलती पूरी टीम पर भारी पड़ी है। भारतीय टीम के लिए इस मैच को अपने नाम करना बेहद ही जरूरी है। इस मुकाबले को जो भी टीम अपनी झोली में डालेगी, वब सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना लेगी। भारत और इंग्लैंड की यह सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मुकाबला जो कि हैदराबाद में खेला गया था, उसे अपने नाम कर भारत को झटका दिया था। इसके बाद भारत ने भी सीरीज के दूसरे मुकाबले में वापसी की और विशाखापट्टनम टेस्ट को अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें:- IND VS ENG: सरफराज खान को ऐतिहासिक डेब्यू के बाद आया एक खास फोन कॉल, जानें कौन था ‘सरफू’ का वो खास
इतिहास रचने के नजदीक अश्विन
बता दें कि अश्विन टेस्ट सीरीज में कृतिमान रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। अश्विन ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 499 विकेट ले लिया है। ऐसे में राजकोट टेस्ट में एक विकेट लेते ही अश्विन अपना 500वां टेस्ट विकेट पूरा कर लेंगे। अश्विन के अलावा सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ही हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट के आंकड़े को पार किया है। अब एक विकेट लेते ही अश्विन भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : ‘मेरी गलती थी,’ सरफराज खान को रन आउट कराने के बाद भावुक हुए रवींद्र जडेजा
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines