Rohit Sharma vs James Anderson: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन के बीच नोक-झोंक देखने को मिली है। यह मामला रांची टेस्ट मैच के चौथे दिन का है। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। मैच शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रोहित शर्मा और एंडरसन के बीच नोक-झोंक देखने को मिली है। दरअसल जब एंडरसन की गेंद पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सिंगल ले रहे थे, इसी दौरान यह वाकया घटित हुआ है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘ये पहले से सोच के आए हैं’, बीच मैदान रोहित शर्मा ने उड़ाया अंपायर का मजाक
क्या है पूरा मामला
मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। इस छक्के को देख खुद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी हैरान हो गए हैं। रोहित के छक्के पर स्टोक्स का रिएक्शन वायरल हो रहा है। इसी दौरान एंडरसन की एक गेंद पर जब रोहित और यशस्वी ने सिंगल लिया, तो कप्तान और एंडरसन के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। एंडरसन की गेंद पर यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। इस दौरान सिंगल लेने के क्रम में रोहित और जायसवाल के बीच कुछ कन्फ्यूजन भी पैदा हुआ। हालांकि आखिरकार दोनों खिलाड़ियों ने सिंगल ले लिया था। सिंगल लेने के बाद एंडरसन और रोहित के बीच कुछ विवाद जैसी घटना देखने को मिली। एंडरसन रोहित शर्मा को देखकर कुछ कहने लगे, फिर रोहित शर्मा ने भी जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 4th Test Day 4: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम पर लग सकती है पेनाल्टी
दोनों के बीच किस बात को लेकर बातचीत हो रही थी, यह तो माइक में रिकॉर्ड नहीं हो सका है, लेकिन दोनों खिलाड़ी जिस तरह एक दूसरे को देख रहे थे, इससे ऐसा लगा कि कुछ विवाद हुआ है। इस घटना को लेकर कमेंटेटर ने अनुमान लगाते हुए कहा कि शायद एंडरसन रोहित शर्मा से बोल रहे होंगे कि पिच पर क्यों दौड़ रहे हो, साइड से दौड़ो। बता दें कि नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज को पिच पर दौड़कर रन लेना सख्त मना है। अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है, तो उसकी टीम पर 5 रनों की पेनाल्टी भी लगाई जाती है। कमेंटेटर ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा अगर पिच पर दौड़कर रन लिए हैं, तो अंपायर उन पर पेनल्टी भी लगा सकते हैं। हो सकता है कि इस मामले की जांच हो और अगर रोहित दोषी पाए जाते हैं, तो भारतीय टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘ये जलवा है आरसीबी का’, पाकिस्तान में भी RCB का क्रेज, PSL के दौरान स्टेडियम में दिखे फैन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines