India vs England Rohit Sharma Made Fun of Umpire in Ranchi Test know why

IND vs ENG: 'ये पहले से सोच के आए हैं', बीच मैदान रोहित शर्मा ने उड़ाया अंपायर का मजाक

Rohit Sharma Made Fun of Umpire: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट मैच के दौरान बीच मैदान श्रीलंका के कप्तान कुमार धर्मसेना का मजाक बना दिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Rohit Sharma Made Fun of Umpire: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी सुर्खियों में आ गए हैं। रोहित शर्मा ने मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना का मजाक बना दिया है। खास बात है कि रोहित ने अंपायर के सामने जाकर उनका मजाक बनाया है। अब देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अंपायर्स कॉल को लेकर जारी विवाद के बीच रोहित शर्मा का यह रिएक्शन काफी सुर्खियों में है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

रांची टेस्ट मैच में अंपायर्स कॉल को लेकर खूब विवाद हो रहा है। भारत की पहली पारी के दौरान अंपायर ने भारत के 4 बल्लेबाजों को अंपायर्स कॉल पर आउट दिया है। यह भारतीय टीम के साथ टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ है। इस मैच से पहले कभी भी भारत के 4 बल्लेबाजों ने अंपायर्स कॉल पर अपना विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन अंपायर ने भारत के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने आई, तो कुछ ऐसा वाकया घटित हुआ कि रोहित शर्मा ने अंपायर का ही मजाक बना दिया है। यह मामला टी ब्रेक के बाद का है, जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद स्टोक्स के पैड पर जाकर लगी। रोहित शर्मा के साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने अंपायर को लेकर क्या कहा

विज्ञापन

जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब अंपायर ने कई बल्लेबाजों को आउट दिया, इसके कारण से भारत ने अंपायर्स कॉल पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। लेकिन जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई, तो अंपायर ने आउट देने से इनकार कर दिया। इसी वक्त रोहित शर्मा श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना के पास पहुंचे और कहा कि ये लोग पहले से ही सोचकर आए हैं कि अंपायर्स कॉल पर आउट नहीं देना है। बाद में बॉल ट्रैकिंग के माध्यम से देखा गया कि गेंद विकेट को छू रही थी। अंपायर के फैसले के कारण इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आउट होने से बच गए। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विवादों से घिरा है अंपायर्स कॉल

अंपायर्स कॉल के नियमों में लगातार बदलाव की मांग की जा रही है। इस सीरीज के तीसरे मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंपायर्स कॉल को लेकर बड़ा बयान दिया था। दरअसल इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को अंपायर्स कॉल पर आउट दे दिया गया था। इसको लेकर स्टोक्स ने कहा था कि मुझे यह नियम समझ में नहीं आ रहा है, इस नियम में बदलाव करने की जरूरत है। अपने इस बयान को लेकर स्टोक्स भी खूब सुर्खियों में रहे थे। इसके बाद से ही अंपायर्स कॉल की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ